आगरालीक्स.. आगरा में दौडती रोडवेज बस में आग के बाद हाईवे पर लगा भीषण जाम, खंदारी चौराहे से रामबाग तक सैकडों वाहन फंसे, आग लगने के बाद बस का शीशा तोडकर पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों को बाहर निकाला जा सका।
शुक्रवार को आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, शाम पांच बजे परीक्षा खत्म होने के बाद बस स्टैंड पर भीड लग गई, रोडवेज बस में अभ्यर्थियों को लटक कर सफर करना पडा। रात आठ बजे लगडे की चौकी पर रोडवेज बस से आग की लपटें उठने लगी, बस में पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थी बैठे हुए थे,

कुछ ही देर में बस में धुआं भर गया। बस से आग की लपटें उठने के बाद सवारी बाहर निकलने लगी, शीशे तोडकर बस में सवार लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। इससे कुछ ही देर में हाईवे पर जाम लगने लगा।
रात नौ बजे के बाद हाईवे पर भीषण जाम
कुछ ही देर पर हाईवे पर जाम लगने लगा, रामबाग चौराहे से लेकर खंदारी तक हाईवे पर जाम लग गया, जाम में सैकडों वाहन फंस गए। लोगों ने वाहनों को सर्विस रोड से निकालने की कोशिश की, इससे सर्विस रोड पर भी जाम लग गया। हाई वे के साथ ही कमला नगर, बल्केश्वर, विजय नगर कॉलोनी के साथ ही यमुना किनारा रोड पर भी जाम लगने लगा।