आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल के पास होटल के कमरे के बाथरूम में गीजर फटने से लगी आग, कमरे से आग की लपटें उठने से अफरा तफरी मच गई। होटल कद कमरे में पर्यटक नहीं था, इसलिए कोई झुलसा नहीं है। कमरे का फर्नीचर जलकर स्वाह हो गया है। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे।

आगरा में फतेहबाद रोड स्थित उत्कर्ष विलास होटल है। शनिवार सुबह होटल के दूसरी मंजिल में आग लग गई। ये आग दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 207 के गीजर की वायरिंग में लगी। इसकी आग बगल के कमरे तक फैल गई। होटल में चारों ओर धुआं और आग फैलने से अफरा तफरी मच गई। लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागते नजर आए।
होटल कर्मी आग को बुझाने की कोशिश करने लगे। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग आग लगने का कारण बता लगा रहा है।
होटल में चारों ओर धुआं भर गया था। उसे निकालने के लिए खिड़कियां तोड़नी पड़ी। इसके कई घंटों बाद होटल से धुआं साफ हुआ। होटल को पूरी तरह से साफ किया गया। होटल कर्मियों का कहना है कि आग लगने के दौरान पर्यटक होटल में नहीं थे।
भाजपा की हो चुकी है बैठक
होटल उत्कर्ष् विला में कुछ समय पहले भाजपा की बडी बैठक हुई थी, इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल हुए थे।