Wednesday , 25 November 2026
Home टॉप न्यूज़ Video: Vinod Agarwal death: Lord Krishana devotee Professor turn to Bhajan Singer
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video: Vinod Agarwal death: Lord Krishana devotee Professor turn to Bhajan Singer

253

आगरालीक्स…. कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले भजन गायक विनोद अग्रवाल पीएचडी कर कनाडा की यूनिवर्सिटी में प्रोपफेसर थे, कई कंपनियों की स्थापना की, कान्हा की भक्ति ने उन्हें भजन गायक बना दिया और अंतिम सांस भी श्री क्रष्ण की नगरी वृंदावन में ली। श्री क्रष्ण की भक्ति में सुर के साथ​ धुन लगाने वाले भजन गायक 63 वर्षीय विनोद अग्रवाल को रविवार को सीने में दर्द होने पर नयति हॉस्पिटल, मथुरा में भर्ती किया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। मंगलवार सुबह चार बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।


दिल्ली में जन्मे और मुंबई में रह रहे भजन गायक विनोद अग्रवाल ने वृंदावन में पुष्पांजलि बैकुंठ में अपना आवास बना लिया है, वे कुछ दिनों से वृंदावन में रह रहे थे। सीने में दर्द होने पर उन्हें रविवार को नयति हॉस्पिटल, मथुरा में भर्ती कराया गया, यहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर वेंटीलेटर पर रखा गया है। उनके परिजन मुंबई से मथुरा पहुंच गए हैं।
मशहूर भजन गायक विनोद अग्रवाल की तबीयत बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें मथुरा के नयति अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। मंगलवार सुबह चार बजे अंतिम सांस ली।
प्रोफेसर से बने भजन गायक

विनोद अग्रवाल का जन्म 6 जून 1955 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय किशननंद अग्रवाल और मां स्वर्गीय रत्नदेवी अग्रवाल को भगवान कृष्ण और राधा पर अटूट विश्वास था।
1962 में माता-पिता और भाई-बहनों के साथ वो दिल्ली से मुंबई चले गए। विनोद अग्रवाल ने यूनिवर्सिटी आॅफ पिटसबर्ग से साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट किया, दि जॉन होपकिंस यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि ली। कानाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी में 1978 से 1992 तक वे प्रोफेसर रहे। विनोद अग्रवाल ने पहली टेक्नोलॉजी कंपनी लॉजिक विजन की स्थापना की, इस कंपनी को छोडने के बाद सेम इंडिया कंपनी की स्थापना की। श्री क्रष्ण की भक्ति में लीन होकर भजन गायक बन गए हे गोविंद के नाम से वे देश दुनिया में जाने जाने लगे।
ऐसे बने भजन गायक
विनोद अग्रवाल का जन्म 6 जून 1955 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय किशननंद अग्रवाल और मां स्वर्गीय रत्नदेवी अग्रवाल को भगवान कृष्ण और राधा पर अटूट विश्वास था।
1962 में माता-पिता और भाई-बहनों के साथ वो दिल्ली से मुंबई चले गए। महज 12 वर्ष की उम्र में उन्होंने भजन गायन और हार्मोनियम बजाना सीख लिया। उनके भजन देश में ही नहीं विदेशों में भी सुनते जाते हैं। विनोद अग्रवाल अब तक देश-विदेश में 1500 से अधिक लाइव कार्यक्रम कर चुके हैं। ब्रिटेन, इटली, सिंगापुर, स्विटजरलैंड, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, आयरलैंड, दुबई समेत कई देशों में सफल कार्यक्रम किए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: DBRAU, Agra Three exam Center cancel for Mass Copying report by Control Room

आगरालीक्स आगरा के आंबेडकर विवि में सीसीटीवी से पकड़ी परीक्षा केंद्रों पर...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Weather Forecast for 25th November 2026

आगरालीक्स आगरा में 11 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, जानें आज कैसा...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th November 2026

आगरालीक्स आगरा के न्यूजपेपरों का 25 नवंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी...

बिगलीक्स

Agra News: 150,000 devotees arrived at Gurudwara Guru Ka Taal in Agra for the Prakash Parv

आगरालीक्स…आगरा में प्रकाश पर्व पर डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे गुरुद्वारा गुरु का...

error: Content is protected !!