आगरालीक्स.. आगरा आ रहे क्रिकेटर नवजोत सिंह सिंदृधु को चप्पलों से पीटने की धमकी से मची खलबली, वे 14 नवंबर को आगरा आ रहे हैं। क्रिकेटर नवजोत सिंह सिंदृधु के कार्यक्रम का विरोध करते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल ने उन्हें चप्पलों से मारने की धमकी दी है, साथ ही पांच लाख का ईनाम देने के लिए भी कहा है।
क्रिकेटर नवजोत सिंह सिंदृधु पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा के गले मिले थे, राष्ट्रीय बजरंग दल इसके बाद से विरोध कर रहा है। ऐसे में 14 नवंबर को बाल दिवस पर क्रिकेटर नवजोत सिंह सिंदृधु प्रील्युड पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आएंगे, वे यहां छात्रों को क्रिकेट की टिप्स देंगे, उनके सवालों के जवाब देंगे। इसके लिए तैयारी चल रही है।
चप्पलों से मारने की धमकी
रविवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय जाट ने शहीद स्मारक पर आयोजित प्रेसवार्ता में क्रिकेटर नवजोत सिंह सिंदृधु को आगरा ना आने के लिए कहा, उन्होंने कहा कि क्रिकेटर नवजोत सिंह सिंदृधु पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा के गले मिले थे, इसका विरोध किया जा रहा है, क्रिकेटर नवजोत सिंह सिंदृधु आगरा आते हैं तो उन्हें चप्पलों से पीटा जाएगा। इसके जिम्मेदार आयोजक और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिंदृधु खुद होंगे।
पाकिस्तान से संंबंध रखने वालों का विरोध
पीएम नरेंद्र मोदी भी पाकिस्तान गए थे, इस सवाल के जवाब में जिलाध्यक्ष संजय जाट ने कहा कि पाकिस्तान से कोई भी संबंध रखेगा, उसका विरोध किया जाएगा।