आगरालीक्स.. आगरा में अविवाहित युवतियों के गर्भपात कराए जा रहे हैं, इसके लिए कई सेंटर चल रहे हैं, एक सेंटर पर छापा मारकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केरला की महिला को पकडा है, वह खुद को नर्स बता रही थी लेकिन कोई डिग्री नहीं दिखा सकी। क्लीनिक को सील कर दिया है। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
सीएमओ डॉ मुकेश वत्स के अनुसार बुधवार को कुंडोल में अवैध क्लीनिक चला रही जिनान कुमारी द्वारा गर्भपात कराए जाने की सूचना मिली थी, इसके बाद डॉ नंदन सिंह की टीम को कार्रवाई के लिए भेजा गया। क्लीनिक में छह बेड थे और प्रसव कक्ष भी बना हुआ था कोई मरीज नहीं था। क्लीनिक में गर्भपात और प्रसव कराने के उपकरण और इस्तेमाल किए हुए सर्जिकल आइटम भी मिले हैं। टीम को जिनान कुमारी ने बताया कि वह 25 साल से क्लीनिकल चला रही है, क्लीनिक को सील कर दिया है।

अविवाहित युवतियों के गर्भपात
अविवाहित युवतियों के गर्भपात के लिए आगरा केंद्र बन चुका है, यहां आस पास के जिलों से भी अविवाहित युवतियों गर्भपात कराने के लिए आती हैं। कानूनी तौर पर इस तरह के गर्भपात में गर्भ ठहरने के हसीने के आधार पर एक से दो डॉक्टरों की राय के बाद गर्भपात कराया जा सकता है। लेकिन इन केंद्रों पर पांच से 10 हजार रुपये लेकर गर्भपात कराए जा रहे हैं। इस तरह के केेंद्र शहर और देहात में चल रहे हैं।