आगरालीक्स… आगरा में आईएमए की पूर्व अध्यक्ष डॉ निर्मला चोपडा के लिंग परीक्षण करते हुए पकडे जाने के मामले में फरार आरोपी अरेस्ट, पूर्व अध्यक्ष की बडी मुसीबत, सप्लीमेंट्री चार्जशीट लगाई जाएगी।
14 जुलाई को आगरा के सदर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ निर्मल चोपडा (68 एमडी गायनी)का चोपडा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल है। राजस्थान की पीसीपीएनडीटी टीम को हॉस्पिटल में लिंग परीक्षण करने की सूचना मिली थी, शुक्रवार को टीम ने जाल बिछाया। डमी गर्भवती महिला को साथ लेकर टीम ने अछनेरा निवासी दलाल नेत्रपाल 25 से संपर्क किया, उससे 30 हजार रुपये में गर्भ में लडका लडकी बताने के लिए सौदा हुआ। पीसीपीएनडीटी की टीम डमी गर्भवती को लेकर अछनेरा पहुंची, दलाल उसे अपने साथ लेकर जिला अस्पताल आ गया, यहां से मेहर टॉकीज पहुंचा। यहां उन्हें हॉस्पिटल की रिसेप्शनिस्ट तनीषा शर्मा अपने साथ ले गई।

इशारा पाकर दबिश देकर चिकित्सक डॉ निर्मल चोपडा सहित दलाल, नेत्रपाल, पुष्पेंद्र ठाकुर और रिसेप्शनिस्ट तनीषा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया साथ ही डिकाय गर्भवती महिला से लिये हुए 30 हजार रुपये के नोट भी बरामद कर लिये।
20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया था कंपाउंडर
राजस्थान पीसीपीएनडीटी की टीम ने डॉ निर्मल चोपडा, रिसेप्शनिस्ट तनीषा शर्मा, मेडिकल स्टोर संचालक पुष्पेंद्र सिंह और दलाल नेत्रपाल को पकड लिया था, कंपाउंडर सुरेश कुमार निवासी अर्जुन नगर 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया था। शुक्रवार को राजस्थान की टीम ने स्थानीय पीसीपीएनडीटी टीम के साथ जगदंबा मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, आवास विकास संचालक डॉ अतुल बंसल, डॉ आरुशी बंसल पर छापा मारा। यहां से सुरेश कुमार को अरेस्ट कर लिया, सुरेश कुमार हॉस्पिटल में कंपाउंडर का काम कर रहा था, टीम उसे अपने साथ ले गई है और पूछताछ की जा रही है।
लगाई जाएगी सप्लीमेंट्री चार्जशीट
18 जुलाई 2017 को लिंग परीक्षण में पकडी गई आईएमए, आगरा की पूर्व अध्यक्ष डॉ निर्मल चोपडा को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इस मामले में राजस्थान की टीम चार्जशीट लगा चुकी है, अब सप्लीमेंट्री चार्जशीट लगाई जाएगी।