आगरालीक्स ..आगरा में सुबह 10 बजे ऑफिस पहुंचना है तो जल्दी निकलें, जाम में फंस सकते हैं। भाजपा की कमल संदेश यात्रा से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा सकती है, भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली तारघर मैदान से शुरू होकर एमजी रोड होते हुए बल्केश्वर तक पहुंचेगी। इसमें 10 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया है।
भाजपा की कमल संदेश यात्रा में छावनी, दक्षिण, उत्तर, एत्मादपुर और जलेसर विधानसभा के 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। सुबह 10 बजे मंत्री डॉ महेंद्र सिंह तारघर मैदान पर भाजपा कमल संदेश बाइक रैली की शुभारंभ करेंगे। यह रैली तारघर से एमजी रोड, भगवान टॉकीज, सुल्तानगंज की पुलिया होते हुए बल्केश्वर पार्क पर समाप्त होगी। यहां सभा आयोजित की जाएगी।
