आगरालीक्स.. आगरालीक्स आगरा में आज सोमवार को देवोत्थान एकादशी पर बैंडबाजा और बारात की धूम रहेगी, पांच हजार शादी समारोह की उम्मीद है, मैरिज होम के बाहर गाडी पार्क करने पर क्रेन उठा कर ले जा सकती है, बारात से जाम ना लगे, इसके लिए पुलिस भी सख्ती से पेश आएगी। एमजी रोड पर बारात निकालने पर प्रतिबंध है। वहीं, सडक पर बेतरतबी वाहन खडे नहीं कर सकेंगे।
देवात्थान एकादशी को अनसूजे साहलग कहा जाता है, इस दिन मुहूर्त के बिना भी शादी हो सकती है, पहले तुलसी सालिगराम की शादी कराई जाती है। इसके बाद शादी समारोह शुरू हो जाते हैं। जिले में 1700 मैरिज होम हैं, एक अनुमान के तहत 5000 शादी की संभावना है, एक साथ इतनी शादियों के चलते बाजार से लेकर ब्यूटी पार्लर पर भीड लगी रहेगी। सडकों पर शाम होते ही जाम लगने लगेगा।
सख्ती से पेश आएगी पुलिस
देवात्थान एकादशी पर बारातों के चलते जाम ना लगे, इसके लिए पुलिस सख्ती से पेश आएगी। कुछ बदलाव भी किए गए हैं। रात एक बजे के बाद ही शहर में भारी वाहनों का प्रवेश होगा। इसके साथ ही मैरिज होम के बाहर गाडी पार्क करने पर जाम लगता है तो यातायात पुलिस गाडी क्रेन से खींच कर ले जा सकती है।
ये हैं बदलाव
एमजी रोड और फतेहाबाद रोड पर बारात निकालने पर प्रतिबंध है, बिना अनुमति के बारात निकालने पर बैंड बाजा जब्त कर लिए जाएंगे
लोग सडक पर गाडी खडी नहीं कर सकेंगे
बारात निकालते समय पूरी सडक घेर कर बाराती ना निकलें