आगरालीक्स.. आगरा के एक बडे हॉस्पिटल के आईवीएफ सेंटर में महिलाओ के इंजेक्शन लगाकर 35 हजार रुपये में अंडाणु निकाल लिए गए, इन रुपयों को एजेंट लेकर भाग गया, महिलाओं के हंगामे के बाद उन्हें रुपये दिए गए।
आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के एक हॉस्पिटल में आईवीएफ सेंटर चल रहा है, इस सेंटर पर बांझपन के शिकार कपल्स का इलाज किया जाता है। जिन महिलाओं में अंडाणु नहीं बनते हैं, ऐसी महिलाएं बच्चों को जन्म दे सकें, इसके लिए टेस्ट टयूब बेबी की मदद ली जाती है, इस प्रक्रिया में शरीर से बाहर महिला के अंडाणु और उसके पति के स्पर्म को फर्टिलाइज कराया जाता है, इसे दो से तीन दिन बाद महिला के गर्भ में प्रस्थापित कर दिया जाता है।
महिलाओं से खरीदे जाते हैं अंडाणु
जिन महिलाओं के अंडाणु नहीं बनते हैं, उनके लिए अंडाणु खरीदे जाते हैं। हरीपर्वत क्षेत्र के आईवीएफ सेंटर में उदयपुर से एजेंट 22 महिलाओं को अंडाणु बेचने के लिए लेकर आया था, इसके लिए महिलाओं को 35 हजार रुपये दिए जाने थे और एजेंट ने सेंटर संचालक से 40 हजार रुपये में सौदा किया था। 22 में से तीन महिलाओं के इंजेक्शन लगाने के बाद अंडाणु लिए गए।
रात में 1 14 लाख रुपये लेकर भाग गया एजेंट
एजेंट को तीन केस के लिए 1 20 हजार रुपये दिए जाने थे, पांच हजार रुपये पहले ले लिए थे। तीन महिलाओं के अंडाणु निकालने के बाद सेंटर संचालक ने 1 14 लाख रुपये दे दिए। रात में एजेंट 1 14 रुपये लेकर भाग गया, सुबह जानकारी होने पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। महिलाएं थाना हरीपर्वत पहुंच गई और एजेंट पर धोखाधडी के आरोप लगाए। पुलिस के पहुंचने के बाद महिलाओं को रुपये दिए गए, इसके बाद वे चलीं गईं।