आगरालीक्स.. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे के बाद मची चीखपुकार, सवारियों से भरी बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, हादसे में 20 लोग घायल हो गए हैं। खून से लथपथ लोगों को बस से निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, इसमें से कई की हालत गंभीर है।
गुरुवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दोपहर करीब 11 बजे बिहार से दिल्ली की ओर जा रही थी, डबल डेकर बस के चालक ने खम्बा नंबर 52 थाना नसीरपुर क्षेत्र के कट से पहले आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन बस उससे टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस डिवाइडर तोड़कर कर दूसरी तरफ पलट गई। बस में बैठे यात्रियों में चीर-पुकार मच गई। बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। पांच की हालत गंभीर है। यूपीडी कर्मचारियों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पास ही के निजी अस् ताल में भर्ती कराया।
एक अगस्त को सीट बेल्ट से बचे लोग
आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे का सर्विस रोड धंसने से 50 फीट गहरे गडढे में एसयूवी फंसने के बाद भी एसयूवी सवार चारों के खरोंच तक नहीं आई, जानिए कैसे।
कन्नौज के थाना गुरुसहायगंज के समधन निवासी मोहम्मद नूरशाह और रजित कुमार भाड़े पर गाड़ी चलाते हैं। उनके घर के पास रहने वाला अब्दुल उसीन मुंबई में टैक्सी चालक है। अब्दुल ने नूरशाह और रजित कुमार का मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एक व्यक्ति से होंडा सीआरवी एक्सयूवी कार का सौदा कराया था। 31 जुलाई को मोहम्मद नूरशाह, रजित कुमार, अब्दुल और फर्रुखाबाद के कमालगंज निवासी अब्दुल हलीम मुंबई से खरीदी गई होंडा सीआरवी एक्सयूवी से मुंबई से कन्नौज के लिए रवाना हुए।
सुबह छह बजे हुआ हादसा, धंसती गई सडक
मुंबई से ये सभी जीपीएस की मदद से आ रहे थे। मोहम्मद नूरशाह के मुताबिक आगरा पहुंचने पर बुधवार सुबह उनके नेटवर्क ने काम करना बंद कर दिया। इससे वह सुबह छह बजे लखनऊ एक्सप्रेस वे की जगह सर्विस रोड पर चले गए। फतेहाबाद स्थित डौकी के वाजिदपुर पुलिया पर अचानक सड़क पर गड्ढा दिखाई दिया, गडढे से बचने के लिए कार को सड़क किनारे मोड दिया, इसी दौरान पूरी सड़क धंस गई, चारों कार समेत 40 फीट गहरी खाई में समेत जा गिरे।
सीट बेल्ट से लगी होने से खरोंच तक नहीं आई
होंडा सीआरवी एक्सयूवी गडढे में बीचों बीच फंस गई, चारो सीट बेल्ट लगी होने के चलते एयरबैग खुलने से वह बच गए। कार का दरवाजा किसी तरह खोलकर निकलने के बाद वह मुख्य सड़क पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।
13200 करोड से बना है एक्सप्रेस वे
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 21 नवंबर 2016 को 302 किमी लंबे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का शुभारंभ किया था। यह एक्सप्रेस वे 13200 करोड से बना है। इसके निर्माण और जमीन अधिग्रहण में घोटाले के कई आरोप भी लग चुके हैं। इस बीच बारिश ने इसके निर्माण कार्य की गुणवत्ता जरूर उजागर कर दी है।