आगरालीक्स.. आगरा में शादी समारोह का माहौल है, ऐसे में एमजी रोड और फतेहाबाद रोड पर बारात निकालने पर पाबंदी लगा दी गई है, अब बारात निकालने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। सोमवार को सूरसदन में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए बुलाई गई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
आगरा में एमजी रोड और फतेहाबाद रोड पर बारात निकालने से जाम लग जाता है, लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। इसे देखते हुए डीएम एनजी रवि कुमार और एसएसपी अमित पाठक ने बैंड बाजे और डीजे वालों के साथ बैठक कर एमजी रोड और फतेहाबाद रोड पर बारात ना निकालने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी बारात निकाली जाती है तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही बैंड बाजे और डीजे वालों को रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा।
सडक पर बेतरतीत खडे नहीं हो सकेंगे वाहन
आरटीओ और यातायात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि सडक पर बेतरतीब वाहन खडे होने पर चालान किया जाए, इनसे सख्ती से पेश आया जाए।