आगरालीक्स.. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के निदेशक नंद किशोर पांडे की हालत गंभीर, उन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वे शुक्रवार रात को अपने ड्राइवर के साथ लखनऊ से आगरा लौट रहे थे।
आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक नंद किशोर पांडे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ गए थे। वे वहां से शुक्रवार रात आठ बजे अपने ड्राइवर जंग बहादुर के साथ आगरा के लिए लौट रहे थे, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उन्नाव के पास उनकी गाडी के सामने जानवर आ गया। इससे उनकी गाडी अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने निदेशक नंद किशोर पांडे और उनके ड्राइवर को गंभीर हालत में कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर है।
24 नवंबर को टूरिस्ट बस के ब्रेक फेल, दो की मौत
24 नवंबर 2018 को आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टूरिस्ट बस के ब्रेक फेल होने के बाद बैरियर को तोडते हुए वाहन और लोगों को चपेट में लिया, हादसे में दो की मौत हो गई। हादसे के बाद टोल प्लाजा पर लगे हुए सीसीटीवी में टूरिस्ट बस के ब्रेक फेल होने के बाद बैरियर को तोडने के बाद वाहनों को चपेट में लेना का वीडियो सामने आया है।
आगरा में शनिवार सुबह मुजफ्फर पुर बिहार से 55 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस के लखनऊ एक्सप्रेस के फतेहाबाद टोल प्लाजा पहुंचते ही ब्रेक फेल हो गए। बस को कंट्रोल करने में पहिया गड्ढे में चला गया। इससे टायर फट गया और बस आगे की ओर बैरियर तोड़ती हुई निकली। टोल पर तैनात गार्ड और टोल कर्मियों ने बस रोकने की कोशिश की। बस की चपेट में आकर ये घायल हो गए। बैरियर तोडऩे के बाद बेकाबू बस ने टोल से बीस मीटर दूर खड़ी पुलिस की जिप्सी को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद जिप्सी करीब 25 मीटर तक घिसटती गई। इसके बाद आगे खड़े डंपर से टकरा कर रुक गई। जिप्सी में बैठे सिपाही एहसान अली इसमें फंस गए।
हादसे के बाद मची चीख पुकार
हादसे के बाद टोल पर अचीख पुकार मच गई। बस के चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए। टोलकर्मियों और गार्डों ने जिप्सी की खिड़की तोड़कर सिपाही एहसान अली को निकाला। इसके बाद घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। टोलकर्मी सादाबाद के बास अमरू निवासी 23 वर्षीय अमरकांत पचौरी पुत्र संजय पचौरी और टोल पर फूल बेचने वाले 12 वर्षीय सोनू पुत्र राम निवास निवासी उझावली फतेहाबाद की मौत हो गई। जबकि सिपाही एहसान अली, टोल के गार्ड फतेहाबाद के बाबर पुर निवासी सत्यवीर, खंडेर निवासी कुशलपाल और बस में सवार मुजफ्फर पुर बिहार निवासी दुर्गा प्रसाद, खुशबू और मंजरी का इलाज चल रहा है।