आगरालीक्स.. आगरा में भगवान टॉकीज, सुल्तानगंज और वाटर वक्र्स चौराहे पर रोडवेज बस नहीं रुकेगी, बस में बैठने के लिए आईएसबीटी जाना होगा, एसएसपी अमित पाठक ने जाम न लगे, इसके लिए नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस खडी करने पर रोक लगा दी है। इसके लिए जगह जगह नो पार्किंग के होर्डिंग लगाने के साथ यातायात पुलिस द्वारा एनाउंसमेंट भी किया जा रहा है।
आगरा में रोडवेज बस के कारण भगवान टॉकीज, सुल्तान गंज की पुलिया फ़्लाईओवर और वाटर वक्र्स चौराहे पर जाम लग जाता है। इसे देखते हुए एसएसपी अमित पाठक ने नेशनल हाईवे को नो पार्किंग जोन बना दिया है, रोडवेज बस फ़्लाईओवर पर नहीं रुक सकेंगी, ऐसे में रोडवेज बस में बैठने के लिए लोगों को आईएसबीटी जाना होगा।
27 नवंबर को रोडवेज बस चालकों पर मुकदमा दर्ज
आगरा में रोडवेज बस और आॅटो चालकों का आतंक है, चौराहे पर बीच सडक पर बस खडी कर देते हैं। एसएसपी अमित पाठक की सख्ती के बाद बिजलीघर चौराहे पर बीच सडक पर रोडवेज बस खडी करने पर दो रोडवेज बस के चालक और परिचालक के खिलापफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रोडवेज बस को सील कर दिया गया।
आगरा में जाम एक बडी समस्या है, इससे ताजमहल का दीदार करने के लिए आने वाले पर्यटक और शहरवासी परेशान रहते हैं। चौराहों पर रोडवेज बस और आॅटो के बीच सडक पर खडे कर दिए जाते हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है, इसे देखते हुए डीएम एनजी रवि कुमार, एसएसपी अमित पाठक ने आरटीओ और यातायात पुलिस के साथ बैठक कर बस को चौराहे और बीच सडक पर खडे ना करने के निर्देश दिए थे।
साइकिल से निकले एसएसपी, हिरासत में लिए चालक और परिचालक
27 नवंबर 2018 को सुबह एसएसपी अमित पाठक साइकिल से बिजली घर चौराहे पहुंच गए, यहां चौराहे के पास बीच सडक पर रोडवेज बस खडी हुई थी। उन्हें देखते ही बिजली घर पुलिस चौकी से फोर्स पहुंचा गया, रोडवेज बस के चालक और परिचालकों को बीच सडक पर बस ना खडी करने के लिए कहा लेकिन वे नहीं माने। इससे जाम लग गया। पुलिस ने दो रोडवेज बस के चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया, दोनों बसो को सीज कर दिया और थाना रकाबगंज ले आए।
चार के खिलाफ मुकदमा
इस मामले में थाना रकाबगंज में रोडवेज बस संख्या यूपी 80 बीएम 9165 के चालक मुकेश कुमार निवासी एत्मादपुर, परिचालक विजय किशोर निवासी मैनपुरी और रोडवेज बस संख्या यूपी 80 बीटी 1204 के चालक ब्रजपाल निवासी फतेहाबाद और परिचालक सूरज पचौरी निवासी फतेहाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।