आगरालीक्स ..
आगरालीक्स.. ताजमहल में नीरी की सिफारिश पर स्टेप टिकटिंग की व्यवस्था लागू कर दी है, ताजमहल में दो तरह की टिकट मिलेंगी, इसके रेट भी बढा दिए हैं। आगरा के आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ डीवी शर्मा ने ताजमहल पर किए गए शोध में भी भीड प्रबंधन के मुददे को उठाया था, उन्होंने तत्कालीन केंद्रीय मंत्री को ताजमहल में भीड प्रबंधन के लिए अपने शोध के आधार पर सिफारिश भी की थी।
आगरा के डॉ डीवी शर्मा ने ताजमहल के डेंजर प्वाइंट, जिसके कारण से पर्यटक घायल हो रहे हैं, इस पर डॉ भीमराव आंबेडकर विवि से पीएचडी की है। इसमें उन्होंने भीड प्रबंधन से पर्यटकों को घायल होने से बचाने और किस तरह से भीड प्रबंधन किया जाए, यह सुझाव भी दिए थे। इसके बाद नीरी ने भी भीड प्रबंधन का सुझाव दिया।
मुख्य कब्रों को देखने के लिए 200 रुपये अतिरिक्त
ताजमहल पर भीड लगातार बढ रही है, ऐसे में स्टेप टिकटिंग की व्यवस्था 10 दिसंबर से शुरू की जा रही है। पर्यटक शाहजहां और मुमताज की मुख्य कबरें भी देखना चाहते हैं तो देसी पर्यटकों को 250 रुपये की टिकट लेनी होगी, पहले यह टिकट 50 रुपये की थी। विदेशी पर्यटकों के लिए 1300 रुपये की टिकट है, पहले यह टिकट 100 रुपये की थी।
11 नवंबर को भीड हुई बेकाबू
दीपावली की छुटटी में 11 नवंबर 2018 को ताजमहल बंद रहने के बाद शनिवार को ताज का दीदार करने वालों की भीड उमड पडी। ताजमहल सूर्योदय से सूर्यास्त तक खुलता है, प्रवेश के लिए पूर्वी और पश्चिमी गेट हैं। ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट के टिकट काउंटरों से 42,910 टिकट की बिक्री हुई। शाम होते ही पर्यटकों की भीड बढती गई, इससे प्रवेश और निकास द्वार पर धक्कामुक्की होने लगी। भीड बेकाबू होने पर ताजमहल की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के जवान ने पर्यटकों को धकेलना शुरू किया, इस दौरान हाथापाई होने लगी। सीआईएसएफ के जवान ने पर्यटकों को थप्पड जड दिया, महिलाओं से भी धक्कामुक्की की गई, इससे पर्यटक भडक गए।
फाइल फोटो