Tuesday , 24 November 2026
Home टॉप न्यूज़ B Tech Student gang rape case Agra: 2 accused arrested
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

B Tech Student gang rape case Agra: 2 accused arrested

226

आगरालीक्स.. आगरा में अपने दोस्त के साथ बैठी बीटेक छात्रा को दबोच कर गैंगरेप करने के दो और आरोपी अरेस्ट, आरोपियों ने​ घिनौनी हरकत को कबूल कर लिया है, उनके पास से बीटेक छात्रा के कान के कुंडल भी जब्त किए गए हैं।

आगरा के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रही छात्रा 18 दिसंबर को ​स्कूटी से कमला नगर के कान्वेंट स्कूल में साथ पढे दोस्त के साथ पोइया घाट रोड पर गई थी, वह दोस्त के साथ बैठी थी, इसी दौरान चार युवक आ गए, उन्होंने बीटेक छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट की। इसके बाद बीटेक छात्रा को पकड लिया, उसके साथ रैप किया। 19 दिसंबर को आरोपी रोहित निषाद और कन्हैया लाल निषाद निवासी गांव बहादुरपुर थाना न्यू आगरा को को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
दो और अरेस्ट
इस घटना में गांव के ही मुकेश और खिन्नी भी शामिल थे। वह फरार हो गए थे। पुलिस ने रोहित और कन्हैया को जेल भेज दिया था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी।
दोनों आरोपियों ने कबूला जुर्म
इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा आदित्य कुमार ने बताया कि सोमवार को आरोपी मुकेश और खिन्नी को पालीवाल पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में मुकेश ने बताया कि वह सब्जी की ठेल लगाता है। जबकि खिन्नी का घर में ही दूध का काम है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: Shri Jagannath Temple in Agra illuminated by a series of 21,000 earthen lamps…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में 21 हजार दीपों की श्रंखला से जगमगाया श्रीजगन्नाथ...

बिगलीक्स

Agra News: Gurudwara Guru Ka Taal in Agra illuminated with lights; the spirit of celebration surrounds the Prakash Parv of Nanak Dev Ji…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रोशनी से जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल. नानकदेव जी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Grand tableaux featured during the Shri Krishna Leela Mahotsav in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में निकली भव्य झाकियां. कंस वध के...

बिगलीक्स

Mathura News: Car hit truck near Chatikara Bridge Mathura, Four devotees died

मथुरालीक्स दर्दनाक वृंदावन दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार छटीकरा पुल...

error: Content is protected !!