आगरालीक्स..आगरा में सर्दी और पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते 12 वीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। डीएम एन जी रवि कुमार ने 12 वीं तक के स्कूलों की 9 जनवरी तक छुट्टी कर दी है।
आगरा में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, इसे देखते हुए सोमवार को डीएम एनजी रवि कुमार ने छुट्टी कर दी थी। मंगलवार को भी गलन भरी सर्दी पड़ी, तापमान भी नीचे गिर रहा है,. 9 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी आगरा के कोठी मीना बाजार में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसे देखते हुए डीएम एनजी रवि कुमार ने स्कूलों की 9 जनवरी तक छुट्टी कर दी है।
