आगरालीक्स ..आगरा में बिना हेलमेट के बाइक और एक्टिवा दौडा रहे लोगों के 50 बार से ज्यादा चालान हो चुके हैं, एक ट्रैवल एजेंसी संचालक के 60 दिन में 55 चालान हो गए हैं और 16 हजार जुर्माना लगाया गया है।
आगरा के एसएसपी अमित पाठके के नेत्रत्व में फोटो चालान और ई चालान किए जा रहे हैं, चौराहों पर यातायात पुलिस कर्मी कैमरा लेकर खडे रहते हैं। ये वाहन चालकों को रोकते नहीं हैं, उनके पफोटो लेते हैं, जिससे पफोटो से हेलमेट न पहनकर, मोबाइल पर बात करते हुए और दो से अधिक सवारी बिठाकर बाइक और एक्टिवा चलाने के आरोप सिदृध् हो सके, इसमें बाइक और एक्टिवा का नंबर भी आ जाए। इसके आधार पर वाहन चालकों के घर फोटो चालान भेजे जा रहे हैं।
60 दिन में 55 चालान, 16 हजार जुर्माना
सराय ख्वाजा निवासी जमील खान की प्रतापुरा में ट्रेवल एजेंसी है, वे अपनी बाइकयूपी 80 सीजे 7596 से बिना हेलमेट, मोबाइल पर बात करते हुए और तीन सवारी लेकर प्रतापपुरा चौराहे से निकलते हैं। पिछले 60 दिनों में उनके 55 चालान हो चुके हैं, 55 बार चालान को देख यातायात पुलिस ने उनसे संपर्क किया। वे शुक्रवार को वे पुलिस लाइन पहुंचे, ट्रैिफक इंस्पेक्टर विजय कुमार ने 55 बार चालान होने, इसके लिए 16 हजार रुपये जुर्माना जमा करने के लिए कहा, यह सुन उनके होश उड गए। उन्होंने जुर्माना जमा करने के लिए समय मांगा है, साथ ही कहा है कि अब बिना हेलमेट के घर से बाहर नहीं निकलेंगे।
इनके हुए 40 से 30 बार चालान
नामनेर निवासी संजीव कुमार मित्तल का 41 वार चालान 12 हजार रुपये जुर्माना
कमल कुमार अवधपुरी 37 बार
राजेश कुमार आवास विकास कॉलोनी 31 बार
दीपक मौर्य प्रतापपुरा 30 बार
ये है जुर्माना
100 रुपये पहली बार बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर
300 रुपये दूसरी बार बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर
400 रुपये वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर
400 रुपये तीन सवारी बिठाने पर
ई चालान की शुरूआत करते हुए एसएसपी अमित पाठक का फाइल फोटो