आगरालीक्स.. आगरा में कांच के छोटे पॉट या ट्रे में कम पानी में भी जीवित रहने वाले पौधे लगाने का तरीका बताया गया, इसे टेरेरियम कहते हैं, वीडियो देखने के लिए क्ल्कि करें।
घर-आंगन में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को सुर्य नगर में आयोजित निशिका खेत्रपाल ने लभग 15 महिलाओं को वर्कशॉप में टेरेरियम का ट्रेनिंग दी। जिसमें जीरोफाइट्स यानि कम पानी में भी जीवित रहने वाले पौधों (एचीवेरिया, जेड, सीडम, फैलेन्चो आदि) को कांच के पॉट व ट्रे में तैयार करने की ट्रेनिंग मिशिका खेत्रपाल द्वारा दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से डीआईजी की धर्मपत्नी शक्ति, दीपाली खेत्रपाल, मोना मखीजा, विनीता अरोरा, अशु मित्तल, सुनीता विज, नमिता होरा, मनीषा नारंग, मीनाक्षी मोहन आदि उपस्थित थीं।
ऐसे तैयार करें टेरेरियम
टेरेरियम यानि कांच के छोटे पॉट या ट्रे में तैयार जीरोफाइंट्स (मरुद्भिद) पौधों को तैयार करना। सबसे पहले कांच के पॉट में बारीक पत्थरों की एक परत बिछाएं। उस पर थोड़ी मात्रा में पिसा हुआ कोयला डाले। अब मौस की परत बिछाएं। इसके लिए मौस को हाथ में लेकर पहले परत को तैयार करें फिर पॉट में डाले और स्प्रे द्वारा पानी दें। अब खाद के साथ तैयार कोकोपीट के मिश्रण की परत बिछाएं। पौधारोपण के लिए पॉट तैयार है। अंगुली की मदद से गड्डा करें और पौधा लगाकर स्प्रे से पानी दें। रंग बिरंगे पत्थरों व डेकोरेटिव आयटम से इसे सजाया जा सकता है। चौड़ी ट्रे में इसी विधि से आप लैंडस्केपिंग तैयार कर सकते हैं।