आगरालीक्स.. आगरा में ताजमहल की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के जवानों को गुलेल थमाई गई है, ताज की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक हथियार के साथ तैनात रहने वाले जवानों को गुलेल चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई है।
आगरा में बंदरों का आतंक है। वहीं, ताजमहल का दीदार करने आ रहे पर्यटकों पर बंदर हमलावर हो रहे हैं। आए दिन पर्यटकों पर हमला कर रहे हैं, इससे कई पर्यटकों के गंभीर चोट भी आ चुकी हैं। इन बंदरों से पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ ने बडा कदम उठाया है। ताजमहल पर सीआईएसएफ के 250 जवान 24 घंटे अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर सुरक्षा में लगे रहते हैं, इसमें से 14 जवानों को गुलेल दी गई हैं।
प्रशिक्षण के बाद दी गई गुलेल
ताजमहल में पर्यटकों को बंदरों से बचाने के लिए 14 जवानों की डयूटी लगाई गई है, इन जवानों को गुलेल का प्रशिक्षण दिलवाया गया, इसके बाद से जवान गुलेल लेकर ताजमहल पर तैनात कर दिए गए। ये ताजमहल परिसर में बंदरो के झुंड को गुलेल से भगाने में लगे रहते हैं।
जगह जगह बैनर
ताजमहल परिसर में बंदरों के आतंक के बाद जगह जगह बैनर लगाए गए हैं कि बंदरों के आतंक से सावधान। पिछले दो महीने में आगरा में बंदरों के हमले से कई पर्यटक घायल हो चुके हैं। कमांडेंट ब्रज भूषण सिंह का मीडिया से कहना है कि बंदरों को डराने के लिए जवानों को गुलेल दी गई हैं।