Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Sanskar Bharati Braj celebrate Republic day 2019 in Agra
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

Sanskar Bharati Braj celebrate Republic day 2019 in Agra

170

आगरालीक्स.. आगरा में गणतंत्र दिवस पर अनूठा नजारा देखने को मिलेगा, देश का मार्गदर्शन करने वाले महापुरुषों व स्वतंत्रता के लिए जान गवाने वाले वीर जवानों की 70 झांकियां होंगी। ताज नगरी में संस्कार भारती द्वारा इस वर्ष गणतंत्र दिवस कुछ खास व आकर्षक अंदाज में मनाया जाएगा। देश का मार्गदर्शन करने वाले महापुरुषों व स्वतंत्रता के लिए जान गवाने वाले वीर जवानों की 70 झांकियों से जहां राष्ट्रप्रेम की भावना को पल्लवित करेंगी। शहीद स्मारक पर भारत माता का पूजन व महाआरती का आयोजन मां भारती को 501 दीपों की रोशनी से सुशोभित करते हुए श्रद्धाजलि होगी।
संस्कार भारती (आगरा ब्रज प्रांत) द्वारा 26 जनवरी को दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक भारत माता का पूजन एवं शहीदों को शोभायात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मदिया कटरा स्थित होटल वैभव पैलेस में आयोजित निमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक डॉ. पंकज नगायच ने दी। बताया कि 70 झांकियों की शोभायात्रा में स्कूली बच्चे भी भाग लेंगे। नृत्यांजलि ग्रुप द्वारा देशभक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्य आकर्षण होगा सिख मार्शल आर्ट (गटका) का हैरतअंगेज प्रदर्शन। आरएसएस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बोहरा ने बताया कि इतने बड़े स्तर पर पहली बार गणतंत्र दिवस पर आयोजन किया जा रहा है। आगरा कॉलेज से दोपहर एक बजे प्रारम्भ होकर शोभायात्रा धूमधाम से शहीद स्मारक पहुंचेगी। कार्यक्रम के सहसंयोजक नरेश जिंदल व यतेन्द्र सोलंकी ने बताया कि शहीद स्मारक पर 501 दीपों को मां भारती की महाआरती कर उनका वंदन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक बृज मोहन, महानगर संयोजक, अजय अवस्थी, विजय बंसल, आशीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, ओमस्वरूप गर्ग, सुशील गुप्ता, रामगोपाल कुश, नवीन गौतम, राजीव सिंघल, सुरेश चंद अग्रवाल, वीरेन्द्र सिंह, नितिन गुप्ता, बंटी ग्रोवर, अनूप अग्रवाल, राकेश बेरी, योगेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
इन संस्थाओं का रहेगा सहयोग
कार्यक्रम में श्री राधे चैतन्य महाप्रभु सेवा समिति, एसोसिएशन नेशनल मेडिको आर्गनाइजेशन, भारत विकास परिषद सुरभि, इनर व्हील क्लब, रोटरी क्लब ऑफ आगरा वेस्ट, मंगलमय परिवार, अग्रबंधु सेवा समिति, एआईएम केयर सोसायटी, अग्रवाल महासभा मदिया कटरा, भारत विकास परिषद संकल्प, राधाबल्लभ इंटर कॉलेज, एक कदम वेलफेयर सोसायटी, वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट, बृज पब्लिक स्कूल ट्रांस यमुना, सरस्वती विद्या मंदिर आदि।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!