आगरालीक्स.. अब आगरा से लखनऊ तक 45 मिनट में पहुंच सकेंगे, आगरा से 15 फरवरी से आगरा से लखनऊ के बीच हवाई यात्रा शुरू होने जा रही है। इन दोनों शहरों के बीच के 289 किलोमीटर के हवाई मार्ग को 45 मिनट में पूरा कर लिया जाएगा।
देश भर में रीजनल एयर कनेक्टिविटी के तहत आम लोगों को हवाई यात्रा करने का मौका दिया जा रहा है, शहरों के बीच में यह हवाई यात्रा शुरू की गई है। इसके लिए विमानन कंपनी से अनुबंध किया जाता है। ऐसे में आगरा से लखनऊ के बीच हवाई यात्रा शुरू करने के लिए टर्बो एविएशन तैअयार हो गया है। कंपनी द्वारा आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर कार्यालय के लिए जमीन मांगी है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 15 फरवरी से आगरा से लखनऊ के बीच हवाई यात्रा शुरू हो सकती है।
सीटें खाली रहने पर होगा भुगतान
करार के तहत सीटें खाली रहने पर 40 फीसद धनराशि का भुगतान भी किया जाएगा, जिससे आगरा से लखनऊ के बीच हवाई यात्रा चलती रहे।