आगरालीक्स ..आगरा में हेलमेट अभियान, अतिक्रमण और पुलिस महकमे से भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम के लिए एसएसपी अमित पाठक को गणतंत्र दिवस पर प्रशंसा पदक (प्लेटिनम) से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आगरा के 14 पुलिस अधिकारियों सहित आगरा जोन में 28 पुलिस अधिकारियों को पदक से सम्मानित किया गया।
शनिवार को गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में एडीजी आगरा जोन अजय आनंद ने एसएसपी अमित पाठक को पुलिस विभाग में उल्लेखनीय एवं असाधारण कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा पदक (प्लेटिनम) से सम्मानित किया। यह पदक उन्हें सितंबर 2017 में आगरा में एसएसपी के पद पर ज्वाइन करने के बाद किए गए कार्यों के लिए दिया गया है। इसमें उन्होंने हेलमेट के लिए आगरा में बडा अभियान चलाया, इसकी शुरूआत भी पुलिस महकमे से की। हेलमेट ना पहने पर पुलिस कर्मियों के भी चालान किए, ई चालान की शुरुआत की, इससे यातायात के नियमों को तोडने पर होने वाले चालान में प्रदेश में पहले नंबर पर आगरा पहुंच गया।
आगरा के पुलिस अधिकारी किए गए सम्मानित
आगरा के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. महेंद्र पाल सिंह, एसआई विजय कुमार सिंह और आरक्षी प्रदीप कुमार यादव को गोल्ड प्रशंसा चिह्न दिया जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह, एसआई अमित कुमार, एसआई सुनील कुमार त्रिपाठी, एसआई अवनीश कुमार त्यागी, एसआई सोनू कुमार, मुख्य आरक्षी परमेश कुमार, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, आरक्षी सचिन, अजीत कुमार, नवेद आलीम को सिल्वर प्रशंसा चिह्न प्रदान किया जाएगा।
जोन के पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों को पदक
मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय को गोल्ड, एसआई बलवीर सिंह और आरक्षी विष्णु देव सिंह को सिल्वर प्रशंसा चिह्न दिया जाएगा। अलीगढ़ के मुख्य आरक्षी राकेश कुमार को गोल्ड, आरक्षी फिरोज खां, नवीन कुमार भारद्वाज को सिल्वर प्रशंसा चिह्न दिया जाएगा।