आगरालीक्स.. आगरा रीजन के बडे इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रहे छात्र का शव हॉस्टल के कमरे पर पंखे पर लटका मिला है, पुलिस ने कमरा सील कर दिया है। बीटेक छात्र की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस साथी छात्रों के साथ छात्र के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

आगरा रीजन में हाईवे स्थित जीएलए यूनिवर्सिटी वृंदावन कोतवाली मथुरा के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र अलीगढ निवासी गगन का शव शनिवार को हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला। काफी देर तक गगन के कमरे से बाहर ना आने पर साथी छात्र पहुंचे, कमरे में पंखे से शव लटका देख होश उड गए। पंखे से शव को नीचे उतारा गया, पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। बीटेक छात्र के मौत के पीछे के कारणों को जानने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।
एलए यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में 15 जनवरी को आगरा निवासी एमबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आरती (22) ने सुसाइड कर ली थी, इससे पहले उसने जीएलए यूनिर्वसिटी से एमबीए कर रहे शुभम कुमार निवासी आगरा को वीडियो कॉल की, इसके बाद वह फंदे पर लटक गई, छात्र उसे बचाने के लिए हॉस्टल के कमरे तक पहुंचा लेकिन तब तक आरती की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शुभम को अरेस्ट कर लिया था।