आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर हादसे में युवती की मौत,युवती के तीन मित्र गंभीर घायल, उन्हें गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार की रात आगरा लखनऊ एक्सप्रेस लखनऊ निवासी दो पुरुष और दो महिला मित्र दोपहर बाद आगरा के लिए ईयोन कार संख्या यूपी 32 केई 6927 से रवाना हुए थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर आगरा के थाना फतेहाबाद के 35 किमी पर कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइड से टकराने के बाद पटल गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला। हादसे में 25 वर्षीय मीनाक्षी गौतम पुत्री रामप्रकाश निवासी टीजीपीएस काला कांकड़ कॉलोनी पुराना हैदराबाद, लखनऊ गंभीर रूप से घायल को आनन फानन में आगरा अस्पताल में भेज दिया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मीनाक्षी को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार अन्य ईशान खान पुत्र शकील खान और राहुल श्रीवास्तव पुत्र कमलेश निवासी सेक्टर जेईबी 738 अलीगंज, लखनऊ, प्रिया अरोड़ा पत्नी गुरुचरण निवासी इंद्रा नगर बी ब्लॉक 1798 बटे 05 काजीपुर लखनऊ घायल हो गए।
फाइल फोटो