आगरालीक्स …आगरा में अनूठा प्रयोग किया गया, एक यूनिट ब्लड दान कराने के बाद फ्री आपरेशन किए गए। एक छिद्र से पथरी से लेकर एपेंडिक्स के आपरेशन किए गए, तीन दिन में 102 आपरेशन किए गए।
लॉयन्स क्लब चैरिटेबिल सोसायटी व शांतिवेद ट्रस्ट द्वारा अपेन्डिक्स व पथरी के 102 निशुल्क ऑपरेशन की कीमत मरीजों के तीमारदारों ने एक यूनिट रक्तदान कर अदा की। जो लगभग 306 मरीजों की जान बचाने में मददगार होगा। 24,25,26 जनवरी को आयोजित निशुल्क ऑपरेशन शिविर का समापन विजय नगर स्थित शांतिवेद हॉस्पीटल में रविवार को मुख्य अतिथि डॉ. एचएस असोपा द्वारा किया गया।

डॉ. असोपा ने इस मौके शुभकामनाएं व आर्शीवाद देते हुए कहा कि यह नेक कार्यक्रम ऐसे ही चलता रहे, जिससे जरूरतमंद लोगों को मदद मिलती रहे। डॉ. अजय प्रकाश ने कहा कि 23 वर्षों से चल रहे इस शिविर में 100 का आंकड़ा पहली बार पार किया है। इसके लिए उन्होंने लॉयन्स क्लब चैरिटेबिल ट्रस्ट को धन्यवाद दिया। अतिथियों का स्वागत लॉयन्स क्लब विशाल के अध्यक्ष संजय बंसल ने किया। एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ आगरा के अध्यक्ष डॉ. मनोज सिंघल ने कहा कि जिंदगी की डोर तो ईश्वर के हाथ में होती है। डॉक्टर सिर्फ माध्यम हैं। उन्होंने डॉक्टरों के खिलाफ होने वाली हिंसा पर चिन्ता जताई। डॉ. श्वेतान्क प्रकाश ने उन मरीजों को आभार दिया जिन्होंने उन पर भरोसा कर ऑपरेशन कराए। धन्यवाद ज्ञापन रवि जैन ने दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से लयन्स क्लब विशाल के सचिव हरीश बरनबाल, कोषाध्यक्ष राहुल गोयल, डॉ. आरके पोद्दार, डॉ. राहुल पोद्दार, डॉ. समीर कुमार, डॉ. एसी साहनी, डॉ. बीबी बंसल, सुशील गुप्ता, पूरन डावर, डॉ. आरएम सिंघल, मधु सिंह, पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर विश्वदीप सिंह, डॉ. दिव्या प्रकाश, नुपुर, शोभा, डॉ. अनिल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।