Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Loksabha Election Agra: BJP UP Incharge JP Nadda meet with 8 Loksabha seat representative in Agra on 29 January
टॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

Loksabha Election Agra: BJP UP Incharge JP Nadda meet with 8 Loksabha seat representative in Agra on 29 January

79

आगरालीक्स… आगरा में भाजपा के सांसद, कैबिनेट, मंत्री और विधायकों के बीच शीत युदृध् चल रहा है, ऐसे में लोकसभा चुनाव के​ लिए नब्ज टटोलने आज यूपी प्रभारी जेपी नडडा आ रहे हैं, वे आगरा और अलीगढ मंडल की आठ लोकसभा सीट पर चर्चा करेंगे, प्रत्येक लोकसभा सीट के ग्रुप से एक घंटे वार्ता की जाएगी। इसमें भी भाजपा सांसद और विधायकों के बीच चल रहा विवाद सामने आ सकता है।
लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नडडा को यूपी का प्रभारी बनाया है, वे मंगलवार को दोपहर 12 बजे आगरा पहुंच जाएंगे, यहां वे आगरा और अलीगढ मंडल की आठ लोकसभा सीटों के लिए तैयारियों का जायजा लेंगे। सर्किट हाउस में दोनों ही मंडलों की आठ लोकसभा सीटों के पदाधिकारियों से अलग-अलग ग्रुप मुलाकात करेंगे।
जेपी नड्डा आगरा (सुरक्षित) लोकसभा सीट, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़, एटा के पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। इस मुलाकात के दौरान वे इन सीटों के सामाजिक, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा करेंगे। पिछले चुनावों में किस पार्टी को कितने वोट मिले थे।

इस तरह होगी चर्चा
हर लोकसभा सीट के इस ग्रुप में उस लोकसभा सीट के सांसद, सभी विधायक, जिला प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष/महानगर अध्यक्ष, निवर्तमान जिलाध्यक्ष,महानगर अध्यक्ष, संगठन से जुड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। क्षेत्र के संगठन से जुड़े पदाधिकारी बैठक का हिस्सा रहेंगे। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र को एक घंटे का समय दिया जाएगा।
सर्किट हाउस में सबसे पहले दोपहर 12 बजे फतेहपुर सीकरी लोकसभा की बैठक होगी। इसके बाद मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद और सबसे अंत में शाम सात बजे आगरा लोकसभा सीट की बारी आएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!