आगरालीक्स.. आगरा में दोबारा अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू हो गया है, संजय प्लेस से पुलिस फोर्स के साथ नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया। सडक पर अतिक्रमण से संजय प्लेस में दोपहर के समय जाम लग जाता है, नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए।
आगरा में व्यस्त बाजार से लेकर कॉलोनियों में अतिक्रमण से जाम के हालात बने रहते हैं, अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए नगर निगम कई बार अभियान चला चुका है। कुछ दिनों से अभियान ठप पडा हुआ था, ऐसे में सोमवार को नगर निगम की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ संजय प्लेस में अतिक्रमण ध्वस्त किया, टीम ने संजय प्लेस रोड पर दुकानों के आगे हो रहे अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। खोखे क्रेन से उठा लिए, रैंप को तोड दिया।