आगरालीक्स …यह मुस्कुराहट देखिए, एक महिला फरियादी की तीन महीने की बच्ची को मुस्कुराता देख एसएसपी अमित पाठक ने अपनी गोद में ले लिया, दोनों खिलखिला उठे, वहां बैठे अधिकारी और लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट को देख गदगद हो गए।

आगरा में मंगलवार को किरावली में तहसील दिवस लगाया गया, यहां सुबह एसएसपी अमित पाठक पहुंचे। वे लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर एक महिला फरियादी पर पडी, उनकी गोद में एक तीन महीने की बच्ची थी, एसएसपी अमित पाठक ने उस बच्ची की तरफ देखा, वह मुस्कुराने लगी। यह देख उन्होंने महिला फरियादी से कहा कि थोडी देर के लिए बच्ची मुझे दे दीजिए।
एसएसपी और बच्ची खिलखिला लगी
एसएसपी अमित पाठक ने बच्ची को अपनी गोद में ले लिया, उन्होंने बच्ची की तरपफ देखा तो वह खिलखिला उठी, इन दोनों की मुस्कुराहट को देख तहसील दिवस में आए लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान आ गई।
शौचालय और मकान की मांग करने आई थी महिला फरियादी

महिला फरियादी वंदना भीरू का नगला फतेहपुर सीकरी की रहने वाली है, उसके तीन बच्चे हैं, सबसे छोटी बच्ची तीन महीने की वैष्णवी है। वह तीनों बच्चों को साथ लेकर तहसील दिवस में शौचालय और मकान बनाने की फरियाद लेकर आई थी।