आगरालीक्स…. आगरा में तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन ने अपनी पत्नी ऐटोनिया मिनेकोला के साथ ताजमहल का दीदार किया, उन्हें देख पर्यटकों की भीड लग गई, उनके साथ सेल्फी लेने की होड लगी रही।
उस्ताद जाकिर हुसैन मंगलवार सुबह अपनी पत्नी ऐटोनिया मिनेकोला और दोस्त के साथ ताजमहल पहुंचे, यहां उन्होंने पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया। मुख्य मकबरे को देखने के साथ ही पच्चीकारी की जानकारी ली, इसके बाद डायना बेंच पर फोटो कराए। उस्ताद जाकिर हुसैन को देख पर्यटकों की भीड लग गई। उनके साथ सेल्फी ली।

आगरा किला का भी करेंगे दीदार
उस्ताद जाकिर हुसैन अपनी पत्नी ऐटोनिया मिनेकोला और दोस्त के साथ आगरा किला और फिर फतेहपुर सीकरी का दीदार करने के बाद जयपुर जाएंगे।