आगरालीक्स… आगरा में सपा नेता पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर के सलोनी ग्रुप, होटल पीएल पैलेस के पीएल शर्मा, आरपी इन्फ्रा कंपनी के दिनेश राठौर, संतोष शर्मा के 28 ठिकानों पर 24 घंटे से आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है। टीम को कार्रवाई के दौरान कार से कैश मिला है, यह करीब पांच करोड बताया जा रहा है, इसे कार में भरकर ले जाने की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान आयकर विभाग की टीम पहुंच गई।
प्रधान आयकर निदेशक अमरेंद्र कुमार के नेत्रत्व में बुधवार सुबह 8 45 बजे आयकर विभाग के 200 अधिकारी और कर्मचारियों की टीम ने सपा नेता, लघु उद्योग निगम के पूर्व चेयरमैन शिव कुमार राठौर के महेश एडिबल आयल, सलोनी आयल ग्रुप, उनके द्वारा होटल पीएल पैलेस के संचालक, बुलंद हाउसिंग के मालिक रीयल एस्टेट कारोबारी पीएल शर्मा और आरवी इन्फ्रा के संतोष शर्मा के साथ पार्टनरशिप में आगरा इन्फ्रालैंड डेवलपर्स के नाम से रियल एस्टेट में पैसा लगाया था। आरवी इन्फ्रा में संतोष शर्मा के साथ शिव कुमार राठौर के भाई दिनेश राठौर पार्टनर है, यह कंपनी 2014 में बनाई गई थी, इसे इनर रिंग रोड सहित सडक बनाने के तमाम काम दिए गए थे।
28 ठिकानों पर 24 घंटे से कार्रवाई
आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम बुधवार सुबह से कार्रवाई कर रही है, गुरुवार सुबह तक टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी रही। टीम द्वारा आगरा में 19, मथुरा में दो, लखनऊ, राजस्थान में अलवर, कोटा, जोधपुर, दिल्ली में दो और कोलकाता में एक स्थान पर कार्रवाई की जा रही है। इसमें से 16 जगहों पर आयकर सर्च और 12 परिसरों पर आयकर सर्वे चल रहा है।
कार में मिला कैश
कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की एक टीम को लखनऊ के परिसर में कार में कैश मिला। कई बैग और कार्टन में 500 रुपये के नोटों की गडिडयों को भरकर ले जाने की तैयारी चल रही थी, टीम ने उसे पकड लिया, पकडा गया कैश करीब पांच करोड बताया जा रहा है।
सलोनी बना बडा ब्रांड, आरवी इन्फ्रा ने बनाई सपा सरकार में सडके
आगरा के शमसाबाद में महेश एडिबल आयल द्वारा 1998 में सलोनी ब्रांड को बाजार में उतारा था। बुधवार को छापे वाले दिन सलोनी ग्रुप की छठवीं यूनिट का शुभारंभ हुआ होना था। वहीं, आरवी इन्फ्रा 2014 में दिनेश राठौर द्वारा बनाई गई, इसमें संतोष शर्मा पार्टनर हैं। दिनेश राठौर शिव कुमार राठौर के भाई हैं। इस कंपनी को इनर रिंग रोड सहित 1350 करोड के काम मिल गए।
इन कंपनियों की हो रही जांच
बुलंद हाउसिंग के संजय प्लेस में बन रहे सात मंजिला कारपोरेट पार्क, बुलंद बाटिका, बुलंद सिटी, बुलंद वैली, होटल पीएल पैलेस, दिनेश राठौर की कंपनी एनएनडी लैंडस, डीकेएनआर रियल एस्टेट महेश मिल्क पफूड प्रोडक्ट, महेश एडिबल आयल वेंचर, दाउजी डेवलपर्स, ब्लूम्सबरी रियल एस्टेट डेवलपर्स, योगीराज रियल एस्टेट कंसल्टेंट, आरपी इन्पफ्रावेंचर, सलोनी मोटल्स एंड होटल्स, महेश होटल्स, भोलेबाबा इन्फ्रा, जंपस्टीन कंसलटेंसी, टिवलाइट इन्फ्रा की जांच चल रही है।