आगरालीक्स ..आगरा में यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई, सुबह की पाली में आठ बजे से इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा चल रही है, परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए 8 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। साथ ही पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
बुधवार को आगरा के 107 केंद्रोंप पर सुबह आठ से 11 15 बजे की पाली में काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प और सिलाई के इंटरमीडिएट के 3581 और हाईस्कूल के 704 छात्र संगीत गायन की परीक्षा देंगे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से 3 15 बजे तक होगी।
कंट्रोल रूम नंबर 0562 2217504
9454457608