आगरालीक्स …आगरा में पानी की टिकिया से लेकर रेस्टोरेंट के खाने में गंदगी और गुणवत्ता खराब होने पर शिकायत कर सकते हैं, इसके लिए मोबाइल नंबर जारी किया गया है। साथ ही एफएसडीए की टीम ने सेंट जोंस कॉलेज चौराहे पर ढेल ठकेल पर बिक रहे खाद्य पदार्थों की जांच की। यहां ग्राहकों के लिए पोस्टर लगाए, जिस पर मोबाइल नंबर लिखा हुआ है, ग्राहक इस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।
शुक्रवार को डॉ 0 श्वेता सैनी , अभिहित अधिकारी , खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन आगरा ने सेंट जोंस चौराहे पर लगाने वाले ठेल और ढकेल पर गंदगी और बिना ढक्कनदार कूड़ेदान न पाए जाने पर शिकायत करने के लिए टीम से पोस्टर लगवाए। उपभोक्ता स्वच्छ वातावरण में ठेल और धकेल पर खाने का आनंद ले सकेगे ।खाद्य कारोबार कर्ताओ ने इस पहल का स्वागत करते हुए साफ-सफाई पर ध्यान देने का आश्वासन दिया।
इस नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
खाद्य सुरक्षा विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805533 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।