Wednesday , 29 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Civil Enclave, Agra foundation stone laid on 17 February
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Civil Enclave, Agra foundation stone laid on 17 February

184

आगरालीक्स ..आगरा में एयरपोर्ट यानी सिविल एन्क्लेव का 17 फरवरी को शिलान्यास किया जाएगा। राज्यपाल राम नायक, नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री और आगरा के सांसद प्रो.रामशंकर कठेरिया संयुक्त रुप से सुबह 11.30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास करेंगे।
आगरा में खेरिया एयरपोर्ट के पास ही सिविल एन्क्लेव बनाया जा रहा है, यहां से आम लोग हवाई यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए कई गांवों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर देश ​विदेश से फ्लाइट आ सकेंगी, इसके लिए रनवे का भी विस्तार किया जाएगा, यहां खरीदी गई 23.32 हेक्टेअर जमीन पर चहारदीवारी गई है, अब सिविल एन्क्लेव का काम शुरू होगा।

400 करोड से बनेगा सिविल एन्क्लेव
खेरिया एयरपोर्ट को विस्तार देते हुए सदर तहसील के धनौली, बल्हैरा और अभयपुरा में 19 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। 2 .6 हेक्टेयर जमीन रनवे विस्तार के लिए अलग से है। यहां 400 करोड में सिविल एन्क्लेव बनाया जाना है। सिविल एन्क्लेव बनने से आगरा में सीधे अंतरराष्ट्रीय उडाने उतर सकेंगी, इससे पर्यटन उद्योग को बडा फायदा होगा।

आगरा से दिल्ली, मुंबई, इंदौर, लखनऊ सहित आठ शहरों के लिए हवाई यात्रा
आगरा से जल्द ही दिल्ली, मुंबई, इंदौर, लखनऊ सहित आठ शहरों के लिए हवाई यात्रा कर सकेंगे, जल्द ही आगरा से आठ हवाई रूटों के लिए हवाई यात्रा शुरू होने जा रही है। इसके लिए निजी विमानन कंपनी से अनुबंध किया गया है। इन रूटों पर कंपनी से अनुबंध के बाद फ्लाइट का समय और दिन निर्धारित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रीजनल कनेक्टिवटी योजना उडान के तहत आगरा से आठ हवाई रूटों पर हवाई यात्रा शुरू होने जा रही है। इसमें भी सबसे पहले आगरा से लखनऊ के लिए हवाई यात्रा 15 फरवरी से शुरू होने जा रही है, आगरा से लखनऊ के लिए हर रोज फ्लाइट जाएगी। इसके साथ ही आगरा से दिल्ली, मुंबई, इंदौर, भोपाल, जेसलमेर, बैंगलूरू और वाराणसी के लिए भी हवाई यात्रा शुरू की जानी है। एयरपोर्ट अर्थारिटी आफ इंडिया, खेरिया एयरपोर्ट की निदेशक कुसुम दास ने मीडिया को बताया कि आगरा से लखनऊ के बीच नियमित फ्लाइट होगी।
15 फरवरी से आगरा से लखनऊ के बीच हवाई यात्रा
अब आगरा से लखनऊ तक 45 मिनट में पहुंच सकेंगे, आगरा से 15 फरवरी से आगरा से लखनऊ के बीच हवाई यात्रा शुरू होने जा रही है। इन दोनों शहरों के बीच के 289 किलोमीटर के हवाई मार्ग को 45 मिनट में पूरा कर​ लिया जाएगा। देश भर में रीजनल एयर कनेक्टिविटी के तहत आम लोगों को हवाई यात्रा करने का मौका दिया जा रहा है, शहरों के बीच में यह हवाई यात्रा शुरू की गई है। इसके लिए विमानन कंपनी से अनुबंध किया जाता है। ऐसे में आगरा से लखनऊ के बीच हवाई यात्रा शुरू करने के लिए टर्बो एविएशन तैअयार हो गया है। कंपनी द्वारा आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर कार्यालय के लिए जमीन मांगी है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 15 फरवरी से आगरा से लखनऊ के बीच हवाई यात्रा शुरू हो सकती है।
सीटें खाली रहने पर होगा भुगतान करार के तहत सीटें खाली रहने पर 40 फीसद धनराशि का भुगतान भी किया जाएगा, जिससे आगरा से लखनऊ के बीच हवाई यात्रा चलती रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rain & thunderstorm forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 29th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 29 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ लोकसभा...

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

error: Content is protected !!