आगरालीक्स ..आगरा में एयरपोर्ट यानी सिविल एन्क्लेव का 17 फरवरी को शिलान्यास किया जाएगा। राज्यपाल राम नायक, नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री और आगरा के सांसद प्रो.रामशंकर कठेरिया संयुक्त रुप से सुबह 11.30 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास करेंगे।
आगरा में खेरिया एयरपोर्ट के पास ही सिविल एन्क्लेव बनाया जा रहा है, यहां से आम लोग हवाई यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए कई गांवों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर देश विदेश से फ्लाइट आ सकेंगी, इसके लिए रनवे का भी विस्तार किया जाएगा, यहां खरीदी गई 23.32 हेक्टेअर जमीन पर चहारदीवारी गई है, अब सिविल एन्क्लेव का काम शुरू होगा।
400 करोड से बनेगा सिविल एन्क्लेव
खेरिया एयरपोर्ट को विस्तार देते हुए सदर तहसील के धनौली, बल्हैरा और अभयपुरा में 19 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। 2 .6 हेक्टेयर जमीन रनवे विस्तार के लिए अलग से है। यहां 400 करोड में सिविल एन्क्लेव बनाया जाना है। सिविल एन्क्लेव बनने से आगरा में सीधे अंतरराष्ट्रीय उडाने उतर सकेंगी, इससे पर्यटन उद्योग को बडा फायदा होगा।
आगरा से दिल्ली, मुंबई, इंदौर, लखनऊ सहित आठ शहरों के लिए हवाई यात्रा
आगरा से जल्द ही दिल्ली, मुंबई, इंदौर, लखनऊ सहित आठ शहरों के लिए हवाई यात्रा कर सकेंगे, जल्द ही आगरा से आठ हवाई रूटों के लिए हवाई यात्रा शुरू होने जा रही है। इसके लिए निजी विमानन कंपनी से अनुबंध किया गया है। इन रूटों पर कंपनी से अनुबंध के बाद फ्लाइट का समय और दिन निर्धारित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रीजनल कनेक्टिवटी योजना उडान के तहत आगरा से आठ हवाई रूटों पर हवाई यात्रा शुरू होने जा रही है। इसमें भी सबसे पहले आगरा से लखनऊ के लिए हवाई यात्रा 15 फरवरी से शुरू होने जा रही है, आगरा से लखनऊ के लिए हर रोज फ्लाइट जाएगी। इसके साथ ही आगरा से दिल्ली, मुंबई, इंदौर, भोपाल, जेसलमेर, बैंगलूरू और वाराणसी के लिए भी हवाई यात्रा शुरू की जानी है। एयरपोर्ट अर्थारिटी आफ इंडिया, खेरिया एयरपोर्ट की निदेशक कुसुम दास ने मीडिया को बताया कि आगरा से लखनऊ के बीच नियमित फ्लाइट होगी।
15 फरवरी से आगरा से लखनऊ के बीच हवाई यात्रा
अब आगरा से लखनऊ तक 45 मिनट में पहुंच सकेंगे, आगरा से 15 फरवरी से आगरा से लखनऊ के बीच हवाई यात्रा शुरू होने जा रही है। इन दोनों शहरों के बीच के 289 किलोमीटर के हवाई मार्ग को 45 मिनट में पूरा कर लिया जाएगा। देश भर में रीजनल एयर कनेक्टिविटी के तहत आम लोगों को हवाई यात्रा करने का मौका दिया जा रहा है, शहरों के बीच में यह हवाई यात्रा शुरू की गई है। इसके लिए विमानन कंपनी से अनुबंध किया जाता है। ऐसे में आगरा से लखनऊ के बीच हवाई यात्रा शुरू करने के लिए टर्बो एविएशन तैअयार हो गया है। कंपनी द्वारा आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर कार्यालय के लिए जमीन मांगी है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 15 फरवरी से आगरा से लखनऊ के बीच हवाई यात्रा शुरू हो सकती है।
सीटें खाली रहने पर होगा भुगतान करार के तहत सीटें खाली रहने पर 40 फीसद धनराशि का भुगतान भी किया जाएगा, जिससे आगरा से लखनऊ के बीच हवाई यात्रा चलती रहे।