आगरालीक्स… आगरा की आईना दिखाने वाली खबर, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीतने पर गोल्डन गर्ल को सम्मानित किया, उसे डिग्री नहीं मिली है। वह विवि के चक्कर लगा रही है, कई चक्कर लगाने के बाद शुक्रवार को एमबीबीएस कर चुकी गोल्डन गर्ल मथकला अर्पणा को प्रोविजनल डिग्री दी गई। अभी उसे स्थायी डिग्री नहीं मिली है, इसके चलते वह नीट पीजी एग्जाम नहीं दे सकी, उसकी जॉब भी नहीं लग सकी।
आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में रामा मेडिकल कॉलेज कानपुर की एमबीबीएस की छात्रा मथकला अर्पणा निवासी तेलंगाना के हैदराबाद को दिसंबर 2017 में सर्वाधिक आठ गोल्ड मेडल जीतने पर मुख्य अतिथि राम नाथ कोविंद ने सम्मानित किया था। इंटर्नशिप पूरी होने के बाद सितंबर 2018 में मथकला अर्पणा ने डिग्री के लिए आवेदन नहीं किया, उसे डिग्री नहीं मिली, इसके चलते वह नीट पीजी का एग्जाम नहीं दे सकी। स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो पा रहा है। इस दौरान उसकी जॉब भी लग गई लेकिन डिग्री न होने से ज्वाइनिंग नहीं हो सकी।
नहीं मिली स्थायी डिग्री, थमा दी प्रोविजनल डिग्री
मथकला अपने पिता के साथ कई दिन से विवि के चक्कर लगा रही थी, शुक्रवार को उसे प्रोविजनल डिग्री दी गई। अभी स्थायी डिग्री नहीं मिली है।
मथकला को ये पदक मिले
- डॉ. शारदा प्रसाद श्रीवास्तव स्वर्ण पदक
- अखिल भारतीय महिला परिषद आगरा शाखा स्वर्ण पदक
- वक्ले स्वर्ण पदक
- डॉ. जैतिन्दर नाथ हाजरा स्वर्ण पदक
- डॉ. टुकी राम एल्हेंस स्वर्ण पदक
- श्रीमती तुलसी देवी स्मृति स्वर्ण पदक
- श्रीमती माधुरी देवी श्रीवास्तव स्मृति पदक
- प्रो. सुखवीर प्रसाद जैन एवं श्रीमती शकुंतला जैन स्वर्ण पदक।