Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ SSP Amit Pathak clear traffic jam at MG road, Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

SSP Amit Pathak clear traffic jam at MG road, Agra

108

आगरालीक्स.. आगरा में एमजी रोड पर बारात निकलने से जाम लग गया, जाम में एंबुलेंस और वाहन फंसने पर एसएसपी अमित पाठक अपनी गाडी से उतर गए और जाम खुलावाया।

शनिवार रात को एसएसपी अपनी गाडी से निकले, प्रतापपुरा से नाई की मंडी तक जाम लगा हुआ था। एमजी रोड पर एक बारात निकलने के कारण जाम में वाहन फंसते गए, इसमें एक एंबुलेंस भी दी। एसएसपी अमित पाठक अपनी गाडी से उतर आए और जाम खुलवाया। इसके बाद उन्होंने इंस्पेक्टर रकाबगंज से मौके पर आने के लिए कहा। कुछ देर में ही एमजी रोड से जाम खुल गया।

22 जनवरी को सुधीर बैंड पर मुकदमा
22 जनवरी 2019 को आगरा में बडी कार्रवाई रोड घेर कर बारात निकालने से जाम लगने पर सुधीर बैंड के संचालक और उसके कर्मचारियों पर मुकदमा, बलवा और सडक अवरोध करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा में फतेहाबाद रोड, एमजी रोड सहित हाईवे पर बारात निकालने के दौरान जाम लग जाता है, इसमें एंबुलेंस के साथ ही वाहन फंस जाते हैं। इसे देखते हुए सख्ती की गई है। बैंड वालों को सडक पर बारात ना निकालने और जाम न लगाने की हिदायत दी गई थी। इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं।
सडक पर चल रहा था डांस, हुआ मुकदमा
फतेहाबाद रोड पर ​ईंट मंडी के पास रविवार रात को सुधीर बैंड के गानों पर बाराती नाच रहे थे, बीच सडक पर डांस हो रहा था। इस मामले में एसआई ​अखिलेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि रात को बारात निकल रही थी, इससे जाम लग गया, एंबुलेंस सहित तमाम वाहन फंस गए, जाम खुलवाने के लिए बैंड को सडक किनारे करने के​ लिए कहा, इस पर वे पुलिस से उलझ गए। काफी देर तक जाम लगा रहा और लोग फंसे रहे।
बलवा और सडक अवरोध में मुकदमा इस मामले में एसआई अखिलेश कुमार ने बलवा और सडक अवरोध करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। सोमवार को सुधीर बैंड के संचालक के घर पुलिस पहुंची, वहां बताया गया कि घर में गमी हो गई है और सुधीर बैंड के संचालक गंगाजी गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में रिश्तेदार अक्कू बैंड लेकर गया था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!