आगरालीक्स ..सबसे बडे आतंकी हमले में आगरा का लाल शहीद हो गया, सीआरपीएफ के जवान कौशल किशोर रावत हमले में शहीद हो गए हैं। वे आगरा के कहरई, थाना ताजगंज के रहने वाले थे।
पुलवामा, जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले में 42 जवान शहीद हो गए हैं, 20 जवान घायल हैं। शहीद जवानों में कौशल किशोर रावत आगरा के हैं, वे कहरई थाना ताजगंज के रहने वाले हैं। उनके घर पर रात को कौशल किशोर रावत के शहीद होने की खबर पहुंची, उनकी पत्नी ममता रावत बेसुध हो गईं, परिवार में कोहराम मचा हुआ है, पूरा गांव उनके घर पर है और शहीद के परिजनों को दुख की खडी में ढांढस बंधा रहे हैं।
आगरा के कहरई गांव के कौशल किशोर रावत (48) सीआरपीएफ में नायक (एएसआई) के पद पर तैनात थे। वह 115 बटालियन में सिलिगुड़ी में नियुक्त थे। कुछ दिन पहले ही कश्मीर में 76 बटालियन में तैनाती हुई थी। इसमें ज्वाइन करने के लिए ही पहुंचे थे कि आतंकी हमला हो गया।
किसान गीताराम राकेश के बहादुर बेटे कौशल किशोर की नई बटालियन में ज्वाइनिंग गुरुवार को ही होनी थी। वह इसी के लिए जा रहे थे। इससे पहले सड़क पर बर्फ जमी होने के कारण काफिला जा नहीं पा रहा था। ज्वाइनिंग के दिन ही उनकी शहादत हो गई।
शहीदों को दी श्रदृांजलि



पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रदृांजलि देने के लिए शहर उमड पडा, शहीद स्मारक से कॉलोनियों में लोगों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रदृांजलि दी। सपा द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रदृांजलि दी गई,जिला कांग्रेस के कार्यालय जयपुर हाउस में शहीदों को श्रदृांजलि दी।
आतंकियों ने किया हमला
सीआरपीएफ का 78 वाहनों का काफिला 2500 जवानों को लेकर जम्मू से श्रीनगर आ रहा था। इनमें ज्यादातर अपनी छुट्टी बिताकर ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार काफिला गुरुवार को सुबह साढ़े तीन बजे जम्मू से शुरू हुआ था। उम्मीद की जा रही थी कि सूर्यास्त से पहले यह काफिला श्रीनगर पहुंच जाएगा।
सीआरपीएफ के आईजी जुल्फकार हसन ने बताया कि फिदायीन हमलावर ने विस्फोटक भरी कार को काफिले की 54 बटालियन की गाड़ी से टकरा दिया, जिससे विस्फोट में बस के परखच्चे उड़ गए। , जिसमें 44 जवान सवार थे।