आगरालीक्स …आगरा के लाल शहीद कौशल किशोर रावत के परिवार की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं, एफमेक ने एक लाख रुपये दिए हैं, साथ ही श्रद्धांजलि दी।
एफमेक (आगरा फुटवेयर मैन्युफेक्चरर एड एकेसपोर्टर चैम्बर) के दो दर्जन से अधिक सदस्यों ने रविवार को पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद कौशल कुमार रावत के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एफमेक द्वारा शहीद कौशल के परिवारीजनों को एक लाख रुपए की सहायता धनराशि प्रदान करने की भी घोषणा की गई।
परिवार के सदस्य ही पूरा कहरई गांव आंसू बहा रहा है। देश की रक्षा के लिए अपनी जान को न्योछावर करने वाले कहरई के लाल कौशल किशोर रावत की शहादत को एफमेक के सदस्यों ने उस स्थान पर जाकर सलामी दी जहां उन्हें मुखाग्नि दी गई थी। सभी सदस्यों ने यहां दो मिनट का मौन भी रखा। परिजनों से मिले और कौशल की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किए गांव व परिवारीजनों की स्थित को देख हर हृदय द्रवित था। पूरे गांव में चर्चा का विषय सिर्फ कौशल के साथ देश के अन्य जवानों की शहादत और पाकिस्तान से बदला है। एफमेक के सदस्यों ने परिवारीजनों को एक लाख रुपए की धनाराशी की सहायता के साथ हर सम्भव मदद के लिए भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष पूरन डावर, कैप्टन एएस राना, संयुक्त सचिव राजीव वासन, सचिव ललित अरोरा, गोपाल गुप्ता मनोज बजाज, केवलजीत सिंह कोहली, रोमी लूथरा, कुलदीप गुजराल, सुनील मनचंदा, सुनील जोशन, अशोक निझारा, श्याम बंसल, कर्नल खिद्री, सुनील गुप्ता, नितिन शर्मा, के तोमर, शैलेश वाष्र्णेय, अमित कुमार, बलराम चौहान, अमित कपूर, रिक्की गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, राजेश सहगल, प्रदीप वासन, व्रजमोहन अग्रवाल, आरके खिद्री आदि उपस्थित थे।