Thursday , 3 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Juvenile Arthritis increases says doctors in Agra
टॉप न्यूज़हेल्थ

Juvenile Arthritis increases says doctors in Agra

207

आगरालीक्स… आगरा में आपके बच्चों के हाथ और कलाइयों में दर्द होता है तो यह अर्थराइटिस की समस्या हो सकती है। बच्चों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं और इनका इलाज भी आसान नहीं है। ऐसा इसलिए कि बच्चे अपनी बीमारी या समस्या के बारे में ठीक से बता नहीं सकते। ऐसे में माता-पिता और डाॅक्टर की भूमिका बढ़ जाती है। यह कहना है देश के प्रतिष्ठित बाल रोग विशेषज्ञों का।
इंडियन जनरल आफ पीडिएट्रिक्स के तत्वावधान में एसएन मेडिकल काॅलेज के बाल रोग विभाग द्वारा ‘बाल चिकित्सा क्षेत्र में आधुनकि तकनीकें’ विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन फतेहाबाद रोड स्थित होटल अमर में आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन शाम पांच बजे मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अनिल कुमार, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइक्रोबैक्टीरियल रोग संस्थान के निदेशक डा. श्रीपद् ए पाटिल एवं एसएन मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डा. जीके अनेजा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं चिकित्सकों के आपसी ज्ञानवर्धन के लिए होती हैं, लेकिन प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से इनका लाभ मरीजों को मिलता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद डा. श्रीपद् ए पाटिल और डा. जीके अनेजा ने कार्यशाला को युवा चिकित्सकों और मरीजों दोनों के लिए ही लाभकारी बताया। आयोजन अध्यक्ष एसएन मेडिकल काॅलेज में बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डा. राजेश्वर दयाल ने बताया कि बच्चों में न सिर्फ जटिल रोग बढ़ रहे हैं बल्कि दुर्लभ बीमारियां सामने आ रही हैं। ऐसे में बाल चिकित्सा क्षेत्र का दायरा बढ़ रहा है। तमाम बीमारियां हैं जिनकी पहचान, उनके होने की वजह तलाशने और उनकी रोकथाम के लिए दुनिया भर में शोध हो रहे हैं। ऐसे में आगरा में यह एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित हुई है, जिसमें बच्चों से जुड़ी तमाम बीमारियों और उनकी रोकथाम के तौर-तरीकों, दिशा-निर्देशों पर मंथन चल रहा है। कार्यशाला में मेदांता मेडिसिटी गुड़गांव, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली, पीजीआई चंडीगढ़, फोर्टिस हाॅस्पिटल फरीदाबाद के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से बाल रोग विशेषज्ञ एकत्रित हुए हैं। वहीं आगरा में एसएन मेडिकल काॅलेज के मेडिकल छात्रों, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद समेत आस-पास के क्षेत्रों को मिलाकर तकरीबन 200 डाॅक्टर इस सम्मेलन में शामिल हुए हैं।
सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित तकनीकी सत्रों में मेदांता मेडिसिटी गुड़गांव में पीडिएट्रिक न्यूरोलाॅजी विभाग कीं डा. प्रतिभा सिंघी ने बच्चों में दौरों की समस्या विषय पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकतर बच्चों में दौरे पड़ने के कारणों का पता नहीं चल पाता। बच्चों में दौरे पड़ने के अधिकतर मामले तब सामने आते हैं जब परिवार के किसी सदस्य को पहले कभी दौरे पड़ने की समस्या हो।

इसके अन्य मामलों में इन्फेक्शन जैसे मेनिनजाइटिस, विकास में समस्या जैसे सेरेब्रल पाल्सी, सिर में चोट या बुखार आदि हो सकते हैं। हालांकि यह माता-पिता को डरा सकते हैं। इनका इलाज मुमकिन है अगर सही समय पर और अनुभवी डाॅक्टर से सलाह ली जाए। पीजीआई चंडीगढ़ से आए डा. सुरजीत सिंह ने बच्चों में आॅर्थराइटिस की समस्या पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गठिया को बुढ़ापे का रोग समझा जाता है, लेकिन इसकी जद में बच्चे और किशोर भी आते हैं। किशोरों में गठिया को जुवेनाइल रूमेटाइड कहते हैं। इससे पांच साल के बच्चे से 17 साल तक के किशोर प्रभावित होते हैं। प्रारंभिक लक्षण सूजन, जलन, दर्द, शरीर पर रैसेज, तेज बुखार, चलने फिरने में दिक्कत, कलाई या घुटने मोड़ने में परेशानी होती है। कई बार इसे माता-पिता मौसम बदलने से हुई परेशानी समझकर नजन अंदाज कर देते हैं, लेकिन इस पर गौर करना चाहिए। फोर्टिस हाॅस्पिटल फरीदाबाद के डा. वीपी चौधरी ने सीबीसी जांच पर जानकारी देते हुए बताया कि कैसे शुरूआत में ही कराई जाने वाली यह जांच इलाज के आगे की रूपरेखा तय करती है। एम्स दिल्ली के डा. एसके काबरा ने एक्सरे जांच के महत्व और इसके तकनीकी विकास पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले जो चीजें जांच में छूट जाती थीं, या पकड़ में नहीं आती थीं, उन्हें अब आसानी से पकड़ा जा सकता है। मेदांता मेडिसिटी के डा. सुनीत सिंह ने गंभीर बाल रोगियों, बच्चों की दुर्लभ बीमारियों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को आईसीयू में कैसी देखभाल की जरूरत पड़ती है।
आयोजन के सह-अध्यक्ष डा. नीरज कुमार और डा. मधु सिंह ने बताया कि यह सम्मेलन ज्ञान साझा करने का बेहतरीन मंच है। इतनी बड़ी संख्या में देश भर के विशेषज्ञों के एक साथ एकत्रित होने से बाल चिकित्सा के क्षेत्र में हुई नई प्रगति और नई तकनीक के बारे में बेहद उपयोगी बातें जानने का अवसर युवा चिकित्सकों को मिला।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Newlywed woman dies in Agra; police investigating…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नगला छिद्दा नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. छह...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Heavy rain likely in Agra; Meteorological Department issues yellow alert

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया यलो...

टॉप न्यूज़

Agra News: The 18th Sri Krishna Janmashtami Festival has begun at the Mahalakshmi Temple in Balkeshwar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में शुरू हआ 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव....

error: Content is protected !!