आगरालीक्स…आगरा के एक मेडिकल कॉलेज की छात्रा से चेयरमैन का बेटा छेडखानी कर रहा था, उससे संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा, छात्रा ने जहर खा लिया, उसे गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
एसआरएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से कानपुर की छात्रा बीएएमएस कर रही है। उसकी तहरीर पर मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन के बेटे योगेंद्र भदौरिया पर तीन चार माह से परेशान करने और संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था, विरोध करने पर कॉलेज से निकालने की धमकी दी। छात्रा के आरोप पर मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन के बेटे योगेंद्र भदौरिया पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में वार्डन प्रीति शर्मा का नाम भी है।
छात्रा ने खाया जहर
पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने शिकायत में कहा है कि वह 11 फरवरी को अपनी दोस्त की शादी में आगरा गई थी, हॉस्टल की वार्डन ने छात्रा के परिजनों को गलत जानकारी दे दी। परिजनों ने छात्रा को पफोन किया, छात्रा ने वीडियो कॉल कर बता दिया कि वह अपनी दोस्त की ही शादी में है। 12 पफरवरी को छात्रा हॉस्टल पहुंची तो वहां उसके साथी टिप्पणी और हूटिंग करने लगे, छात्रा का आरोप है कि यह चेयरमैन के बेटे और वार्डन ने कराया। इससे परेशान होकर छात्रा ने जहर खा लिया, उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सूचना पर छात्रा के परिजन आगरा पहुंच गए, छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी।
यह है कहना
सीओ खेरागढ नरेंद्र सिंह राणा का मीडिया से कहना है कि छात्रा की शिकायत पर चेयरमैन के बेटे योगेंद्र भदौरिया, वार्डन प्रीति शर्मा सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है।