आगरालीक्स.. आगरा से गायब हुआ एमबीए छात्र मिल गया है, उसकी नौकरी छूट गई थी, नौकरी छूटने के बारे में परिजनों को नहीं बताया और दिल्ली चला गया। वह भूखा था और एक कोचिंग संचालक से रुपये मांगने लगा, उन्हें छात्र अच्छे घर का लगा। वे उसे अपने साथ ले गए, पूछताछ में मामला खुल गया। कोचिंग संचालक ने तन्मय से फोन नंबर लेकर उसके पिता से बात की और उन्हें सौंप दिया।
आगरा के सदर क्षेत्र स्थित आगरा कैंट नार्थ रेलवे कॉलोनी डी 90 निवासी तन्मय शर्मा 27 पुत्र राजदीप शर्मा एमबीए की पढाई के साथ कॉसमॉस मॉल में काम कर रहा था। आठ फरवरी को तन्मय घर से कॉसमॉस मॉल जाने के लिए निकला, इसके बाद से वह घर नहीं आया है। परिजनों ने थाना सदर में गुमशुदगी दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर तन्मय के लिए अपील की थी, तन्मय की बाइक थाना हरीपर्वत में मिली थी।