आगरालीक्स… आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, डेड बॉडी लेकर आ रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ से आ रही आईटेन कार से टकराई, सात की मौत।
आगरा में मंगलवार सुबह बलदेव में सुखदेव बुर्ज के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आ रही एंबुलेंस यमुना एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर तोडते हुए आगरा से नोएड की तरफ जा रही आईटेन कार में जा घुसी।हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से लोगों को बाहर निकाला। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, कई लोग गंभीर घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डेड बॉडी लेकर आ रही थी एंबुलेंस
बताया जा रहा है कि दिल्ली से आगरा की तरपफ एंबुलेंस से डेड बॉडी लेकर लोग आ रहे थे, एंबुलेंस में सात लोग थे। वहीं कार सवार शादी समारोह में शामिल होकर आगरा से दिल्ली की तरफ लौट रहे थे। बलदेव क्षेत्र में दिल्ली से आगरा आ रही एंबुलेंस डिवाइडर तोडते हुए आगरा से दिल्ली जा रही कार में जा घुसी, भीषण हादसे में सात की मौत के साथ ही कई लोग घायल है। शिनाख्त के प्रयास चल रहे हैं।
मृतकों की पहचान हरी सिंह पुत्र चमन सिंह निवासी जम्मू, आसमां पत्नी जहीर, रिजवान पुत्र जहीर, शोहिल अहमद, ताहिर और शोहिल की पत्नी की मौत हो गई।