आगरालीक्स… आगरा में टाइम, स्पीड और डिस्टेंस फॉर्मेट में 17 मार्च को द आगरा ताज कार रैली आयोजित की जाएगी, खास बात यह है कि यह रैली दोपहिया वाहनों की होगी। किसी भी तरह के दोपहिया वाहन चालक रैली में हिस्सा ले सकेंगे। बुधवार को होटल क्लार्क शिराज में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया गया कि बाइक रैली के लिए 16 मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह रैली सिंगल, डबल, महिला, सीनियर राइडर्स और आउट स्टेशन वर्ग में आयोजित की जाएगी। हरविजय सिंह वाहिया, सुदेव बरार, लईक सिदृदकी, तनवीर अहमद, राम मोहन कपूर, मोहम्मद बिलाल, मेजर सीपी अग्रवाल, शिवम चावला मौजूद रहे।