आगरालीक्स.. आगरा के लिए गुड न्यूज, आगरा में मेट्रो रेल परियोजना के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है, कैबिनेट मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार रात को आगरा और कानपुर मेट्रो रेल परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी की जानकारी दी।
यूपी के बजट में आगरा मेट्रो को मिल चुके हैं 175 करोड
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा बजट पेश किया गया, इस बजट में आगरा की मेट्रो परियोजना के लिए 175 करोड रुपये दिए गए हैं। इस तरह आगरा में जल्द ही मेट्रो परियोजना का काम शुरू हो जाएगा। 30 किलोमीटर में मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी, इसके लिए दो कॉरिडोर बनाए जाएंगे, कई मेट्रो स्टेशन अंडर ग्राउंड होंगे।

दो कॉरीडोर होंगे
पहला कॉरीडोर ताज कॉरिडोर
सिकंदरा, गुरु द्वारा गुरु का ताल, आईएसबीटी, शास्त्रीनगर, यूनिवर्सिटी खंदारी परिसर, आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई और ताजमहल पूर्वी गेट
दूसरा कॉरीडोर कालिंदी विहार कॉरिडोर
आगरा कैंट, सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, पफाउंड्री नगर, मंडी समिति, कालिंदी विहार
दो डिपो बनेंगे
मेट्रो ट्रेन परियोजना में ट्रेनों के संचालन के लिए दो डिपो बनाए जाएंगे। इसमें से एक डिपो पीएससी ग्राउंड में 16. 3 हेक्टेयर में बनेगा और दूसरा कालिंदी विहार में 11 9 हेक्टेयर में बनाया जाएगा।