आगरालीक्स ..आगरा रीजन के लाल शहीद पंकज का पार्थिव शरीर एयरफोर्स स्टेशन आगरा पहुच गया, यहां से पार्थिव शरीर को हेकिकॉप्टर से मथुरा भेजा गया।
मथुरा के बालाजीपुरम में रहने वाले रिटायर सूबेदार मेजर नौबत सिंह के बेटे पंकज 2012 में वायु सेना में एयरमैन तकनीकी के पद पर भर्ती हुए थे। वे एयरमैन टेक्निकल (नायक) पंकज की तैनाती एयरफोर्स स्टेशन श्रीनगर में थी। बुधवार दोपहर को करीब ढाई बजे श्रीनगर यूनिट से फोन आया कि पंकज नहीं रहे। इतना सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।। घर वालों ने बताया कि 11 जनवरी को पंकज छुट्टी पर घर आए थे। 17 जनवरी को उन्होंने परिवार वालों के साथ अपना जन्मदिवस मनाया। तीन फरवरी को पंकज अपनी छुट्टी खत्म करके वापस गए थे। कहा था कि अप्रैल में दो साल पूरे हो जाएंगे तो वह घर आएंगे।
स्पेशल आपरेशन के लिए चॉपर से भरी उडान
पंकज की 26 फरवरी को रात करीब नौ बजे अपनी मां रेखा नौहवार और भाई अजय से बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि 27 फरवरी को स्पेशल ऑपरेशन के लिए रिहर्सल होना है। एक स्पेशल ऑपरेशन के लिए उड़ान भरी थी। अचानक चॉपर गिर गया है। कैसे गिरा यह साफ नहीं हो सका है। स्पेशल घर वालों ने बताया कि जब आज सुबह फोन किया तो बात नहीं हो पाई थी। फोन स्विच ऑफ जा रहा था।