Thursday , 3 September 2026
Home टॉप न्यूज़ BSP candidate Guddu Pandit from Fatehpur Sikari vote appeal video goes viral in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

BSP candidate Guddu Pandit from Fatehpur Sikari vote appeal video goes viral in Agra

158

आगरालीक्स… आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से गठबंधन के बसपा प्रत्याशी गुडडू पंडित का वीडियो वायरल हो रहा है, वह अलग अंदाज में वोट मांग रहे हैं।
आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से सपा बसपा रालोद के गठबंधन से बसपा ने गुडडू पंडित उर्फ भगवान शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर भाजपा से राजकुमार चाहर और कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर प्रत्याशी हैं। बसपा प्रत्याशी गुडडू पंडित द्वारा वोट मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो हो रहा वायरल


बसपा प्रत्याशी गुडडू पंडित का वोट मांगने का वीडियो


एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें बसपा प्रत्याशी गुडडू पंडित वोट करने की अपील करने पहुंचे, उनसे ग्रामीण ने गांव में बिजली कनेक्शन नहीं है, इस पर गुडडू पंडित ने कहा कि कनेक्शन हो जाए तो, ग्रामीण भी हक्का बक्के रह गए। उन्होंने कहा कि हम वोट दे देंगे, इसके बाद गुडडू पंडित ने कुछ अलग अंदाज में कहा, यह स्वार्थ की बात है, इसके बाद उन्होंने कहा कि कल आ जाना।
पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को हरा चुके हैं गुडडू पं​डित

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का गढ़ कहे जाने वाले डिबाई में उन्हीं के बेटे राजवीर सिंह को हराकर विधायक बने श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर लोकसभा चुनाव 2019 में मायावती ने सियासी दांव खेला है। आपराधिक छवि के बावजूद मायावती ने गुड्डू पंडित को ऐन वक्त पर फतेहपुरी सीकरी से प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार को उन्होंने समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया
श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित मूलरूप से गौतमबुद्धनगर के गांव गिझौड़ के रहने वाले हैं। वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर डिबाई विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह को हराकर गुड्डू पंडित ने राजनीति में कदम रखा था।गुड्डू पंडित ने कल्याण सिंह का गढ़ कहे जाने वाले डिबाई में उन्हीं के बेटे को हराया। वो भी लगातार दो बार। वर्ष 2012 में उन्होंने सपा के टिकट पर फिर जीत हासिल की। इस बार भी उन्होंने राजवीर सिंह को हराया था। इस बार वो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए, उन्हें बीच में ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में गुड्डू पंडित ने भाजपा से टिकट मांगी, लेकिन भाजपा ने टिकट नहीं दिया। इस पर उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ा। इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जमानत भी जब्त हो गई। अब लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर अपनी किस्मत अजमाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

बिगलीक्स

Greater Agra News: 386 Plots of Narmadapuram allot by Lottery, ADA Expect Rs 229 Crore Income

आगरालीक्स ग्रेटर आगरा की गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के प्लॉट आवंटन से...

बिगलीक्स

Agra News Live: Janmashtami Special by Ajanta Sweets, Agra

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

बिगलीक्स

Agra Health News: First Swine Fluy case of Agra, 64 year old diabetic woman patient test swine Flu positive

आगरालीक्स आगरा में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की मरीज बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!