आगरालीक्स…आगरा में एग्जाम देकर लौट रही छात्राओं ने छेडखानी करने वाले युवकों को टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर दबोच लिया। छात्रा ने अपने साथी को छेडखानी की जानकारी दी, गूगल की मदद से अपनी लोकेशन भेज दी, इसकी भनक छेडखानी कर रहे युवकों को नहीं लगी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और छेडखानी कर रहे दोनों युवकों को अरेस्ट कर लिया।
आगरा के छत्ता क्षेत्र निवासी छात्राएं रकाबगंज स्थित डिग्री कॉलेज की छात्राएं हैं, वे सोमवार को परीक्षा देकर लौट रहीं थीं। छात्राओं के पीछे बाइक सवार दो युवक लग गए, उन पर फब्ती कसने लगे, छेडखानी करने पर छात्राएं सतर्क हो गईं। एक छात्रा ने अपने साथी को मैसेज कर छेडखानी करने वाले युवकों की जानकारी दी, उसकी सहेली ने गूगल से अपनी लोकेशन भेज दी।
कुछ ही देर में पकडे गए छेडखानी करने वाले युवक
छात्राओं के साथी ने 100 नंबर पर पफोन कर दिया, गूगल से लोकेशन पता करने के बाद पुलिस पहुंच गई और दोनों युवकों को दबोच लिया। पकडे गए युवकों ने अपने नाम मंटोला के ढोलीखार निवासी साजिद और जगदीशपुरा के रामनगर निवासी सनी वर्मा बताया है। पुलिस के अनुसार छेडखानी करने वाले दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।