आगरालीक्स… आगरा के बडे अपार्टमेंट की पार्किंग में भीषण आग लगने पर जान बचाने के लिए लोग फ्लैटों से लोग बाहर दौडे, 14 वाहन जलकर खाक हो गए। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, मामले की जांच चल रही है।
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में नेहरू नगर अपार्टमेंट है। नेहरू नगर अपार्टमेंट के बी-ब्लॉक की द्वितीय विंग 48 फ्लैट हैं। बुधवार रात करीब 11 बजे पार्किंग में बिजली की केबिल बॉक्स से अचानक लपटें निकलने लगीं। कुछ ही देर में आग की लपटें विकराल हो गई। दहशत में आए लोग फ्लैटों से बाहर निकल आए।आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड बुलाने और उसे काबू करने की कोशिश में करीब एक घंटा लगा।
वाहन जलकर हुए खाक
पार्किंग में खड़ी कार छुट्टन जैन की दो कार और एक एक्टिवा के अलावा विशाल अग्रवाल की एक कार और बाइक भी देखते ही देखते जलकर खाक हो गई।
दहशत में लोग, फ्लैट में अंधेरा
दहशत के चलते लोग आग बुझने के बाद भी फ्लैट में नहीं गए। उन्हें पिलर पर खड़ी बिल्डिंग असुरक्षित लग रही थी। इस बीच कुछ लोग आग से हुए नुकसान की आंकलन करने पार्किंग में गए थे। वहां का प्लास्टर गिरने वह भाग खड़े हुए। आग लगने के बाद 48 फ्लैट की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उन्होंने टोरंट से संपर्क किया, उसने गुरुवार सुबह आकर लाइन चालू करने की कहा। इससे लोगों में आक्रोश था।
पास में थी पीएनजी लाइन
अपार्टमेंट के तीनों ब्लॉक में गैस की पाइप लाइन है। इससे घरेलू गैस की आपूर्ति होती है। आग गैस पाइप लाइन तक पहुंचने की आशंका से लोग डर गए। पीएनजीलाइन तक लपटें पहुंचने पर आग पूरे अपार्टमेंट को अपने कब्जे में ले सकती थी। इसी के चलते तीनों ब्लॉक के लोग बाहर निकल आए थे।