आगरालीक्स… आगरा में ताजमहल में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर शर्मनाक हरकत करने पर सुरक्षा एजेंसी हरकत में आई, उर्स के दौरान रॉयल गेट पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। सीआइएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि वीडियो उपलब्ध होने के बाद दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को ताजमहल में शहंशाह शाहजहां के 364 वें उर्स पर दिन भर चादर चढाई गई। शाम को चादर पोशी के लिए कुछ बच्चे पहुंचे, ढोल बजने के साथ नारे लगाते हुए चादर लेकर रॉयल गेट से बच्चे जा रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने लगे। यह वीडियो में कैद हो गया।
वीडियो हो रहा वायरल
शहंशाह शाहजहां के उर्स में चादर पोशी के लिए जाते समय पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंसी भी हरकत में आ गई। पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी है। मीडिया से सीआइएसएफ कमांडेंट ब्रजभूषण ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है, लेकिन वीडियो उपलब्ध नहीं हो पाया है। दोषी को चिह्नित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।