आगरालीक्स…आगरा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से धमाके के साथ महिला में लगी आग, लपटों के बीच घिरी महिला चीखती रही, कई मकान की दवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। महिला को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है।
आगरा के दयानंद नगर, दयालबाग में छत्ता थाने में तैनात सिपाही हरविलास रहते हैं, उनकी छत से हाई टेंशन लाइन जा रही है। गुरुवार को घर पर उनकी 28 वर्षीय पत्नी गीता थी। वह छत पर पानी के पाइप लाइन में फंसे कचरे को साफ कर रही थी, इसी दौरान पाइप हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। तेज धमाके के साथ गीता के शरीर में आग लग गई।
आग की लपटों से घिरी रही गीता
चंद सेकेंड में गीता आग की लपटों से घिर गई, चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए। गंभीर हालत में भर्ती किया गया है।
तीन अप्रैल को हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा
आगरा में तीन अप्रैल 2019 को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर यमुनापार स्थित एनएच-19 पर हाईटेंशन का तार टूटकर गिर गया। 132 की लाइन के तार से हाईवे सहित महावीर नगर और ट्रांस यमुना फेस दो में जमीन पर करंट दौड़ गया। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। तीन घंटा चालक जाम में फंसे रहे। आस पास के क्षेत्र की कॉलोनी में विद्युत उपकरण फुंक गए। ट्रांसमिशन के अधीक्षण अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि हाईवे पर ब्रिज बनने से तारों की उचाई कम हो गई। है। वहां से गुजरने वाले वाहनों से कंपन उत्पन्न हुआ इस कारण तार कमजोर होकर टूट गया।
घंटों लगा रहा जाम, डीएम भी फंसे
हाईवे पर हाईटेंशन लाइन का तार गिरने पर लगे जाम में डीएम एनजी रवि कुमार, एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी फंसे रहे। ट्रांसमिशन की टीम द्वारा तार रोड से हटाने के बाद ही अधिकारियों के वाहन निकल सके।